Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राफेल पर राहुल ने फिर मोदी सरकार को घेरा, प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के राफेल मामले में जांच से इनकार कर देने के बाद शुक्रवार शाम को मीडिया के सामने आए राहुल गांधी ने दोहराया कि इस डील में घपला हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वो इस बात पर कायम हैं कि राफेल डील साफ-सथुरी नहीं है, इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें-

पीएम ने दोस्त अंबानी को चोरी करवाई है

पीएम ने दोस्त अंबानी को चोरी करवाई है

  • अगर डील में सब साफ है तो पीएम इस पर जवाब क्यों नहीं देते, उनको प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहिए। वो सवालों से बच क्यों रहे हैं।
  • हमारा सीधा सवाल है कि 526 करोड़ रुपये का हवाई जहाज 1600 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया। 30,000 रुपये का कांट्रैक्ट एचएएल से क्यों छीना गया।
  • जिस दिन राफेल मामले की जांच हो गयी उस दिन दो नाम निकलेंगे एक अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी।
  • पूरा हिंदुस्तान समझता है कि चौकीदार चोर है। हम इसको साबित करके दिखाएंगे कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री अनिल अंबानी का दोस्त है और उसने अनिल अंबानी को चोरी करवाई है।
  • पीएसी अध्यक्ष ने ही रिपोर्ट नहीं देखी

    पीएसी अध्यक्ष ने ही रिपोर्ट नहीं देखी

    • सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहा गया है कि राफेल हवाई जहाज की कीमत के विवरण कैग की रिपोर्ट में लिखे हैं और उसे लोक लेखा समिति से साझा किया गया है। खड़गे पीएसी के अध्यक्ष हैं और ऐसी कोई रिपोर्ट उन्होंने देखी ही नहीं।
    • सरकार को हमें ये समझाना है कि ये पीएसी रिपोर्ट कहां है। ये कैसे हो सकता है कि पीएसी अध्यक्ष को रिपोर्ट नहीं दिखी, लोक लेखा समिति के सदस्यों को नहीं दिखी और सुप्रीम कोर्ट को दिख गयी।
    • शायद कोई और पीएसी चल रही है। शायद फ्रांस की संसद में चल रही है। हो सकता है मोदी ने अपनी पीएसी पीएमओ में बैठा रखी हो। वहीं से वो काम कर रही हो।
    • सुप्रीम कोर्ट ने किया जांच से इनकार

      सुप्रीम कोर्ट ने किया जांच से इनकार

      बता दें शुक्रवार को 36 राफेल फाइटर जेट की खरीद मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राफेल सौदे में कोई विशेष कमी नहीं है। केंद्र के फैसले पर सवाल उठाना ठीक नहीं होगा। अदालत के इस फैसले के बाद भाजपा लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमलावर है और उनसे राफेल में झूठ बोलने की बात कहकर माफी की मांग कर रही है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी ने राफेल को लेकर भ्रम फैलाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+