राफेल डील को लेकर एके एंटनी ने मोदी सरकार को घेरा, चुप्पी पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली, 06 जुलाई। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कथित राफेल घोटाले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस घोटाले की जवाबदेही से भाग नहीं सककती है। दरअसल जिस तरह से इस पूरी डील की फ्रांस में जांच के आदेश दिए गए हैं उसके बाद एंटनी ने कहा कि जिस तरह से दस्तावेज और जानकारियां इसको लेकर सामने आई हैं उससे स्पष्ट है कि इस पूरे मसले पर कांग्रेस की बात सही थी कि राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ है। रहस्य की बात यह है कि इस मामले में नई जानकारी सामने आने के दो दिन बाद भी पीएम मोदी इसपर चुप्पी साधे हैं।

Recommended Video

    वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, अगले हफ्ते आ रहे 3 राफेल, अप्रैल में 9 और फाइटर होंगे शामिल
    ak antony

    मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी ने इस राफेल डील को रोक दिया था। उस वक्त भाजपा की डील में बिचौलिए के शामिल होने का आरोप लगाया था। एके एंटनी ने कहा कि सीधा सवाल यह है कि आखिर सरकार ने चुप्पी साधने का फैसला क्यों लिया। आखिर क्यों प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सामने आकर इस नई जानकारी पर बयान नहीं देते हैं कि फ्रांस की सरकार ने राफेल डील के जांच के आदेश दे दिए हैं। क्या मोदी सरकार इसकी जवाबदेही से बच सकती है, क्या चुप्पी से सवालों को टाला जा सकता है। क्या यह सरकार की जिम्मेदारी नहीं है कि वह आगे आए और सच का सामना करे और इसे स्वीकार करे।

    एंटनी ने कहा कि यह मामला इसलिए भी और अहम है क्योंकि 36 राफेल विमानों की खरीद भारत और फ्रांस की सरकार के बीच हुई है। इस मामले में फ्रांस की सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में सिर्फ एक ही रास्ता है कि सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष जेपीसी जांच को स्वीकार करे और इस पूरे मामले के सच को सामने आने दे। जिससे कि राफेल डील से जुड़े तमाम आरोपों का सच लोगों के बीच आए। एके एंटनी ने इस पूरी डील को लेकर पहले भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+