विपक्ष में रहेंगे या INDIA गठबंधन बनाएगी सरकार? राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ये जवाब
Rahul Gandhi Raebareli or Wayanad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा सीट रायबरेली और वायनाड दोनों निर्वाचन क्षेत्र से जीत गए हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ये भी बताया है कि INDIA गठबंधन के साथ वो सरकार बनाएंगे या फिर विपक्ष में बैठेंगे।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि वो इस बारे में अभी चर्चा करेंगे और फिर फैसला लेंगे कि उन्हें आगे क्या करना है। खड़गे ने कहा है कि अगर उन्होंने सारी बातें, यहीं बता दी तो मोदी दी सर्तक हो जाएंगे।
रायबरेली या वायनाड? किस लोकसभा सीट को छोड़ेंगे राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने कहा, ''मैं रायबरेली और वायनाड दोनों की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे आर्शीवाद दिया और मुझपर भरोसा किया। मैं जानता हूं कि मैं दोनों जगहों पर सांसद नहीं रह सकता हूं...मैं इस बारे में थोडा सोचूंगा और पूछकर फिर बताऊंगा कि क्या करना है।''

ये भी पढ़ें- चुनावी नतीजों से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को दिया धन्यवाद, राहुल गांधी ने TDP-JDU पर क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा- उत्तर प्रदेश में जनता ने कमाल करके दिखाया है
राहुल गांधी ने कहा, "यूपी की जनता ने कमाल करके दिखाया...यूपी के लोगों ने देश की राजनीति और संविधान पर खतरे को समझा और उन्होंने संविधान की रक्षा की। मैं कांग्रेस पार्टी और भारत गठबंधन का समर्थन करने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।''
ये भी पढ़ें- रायबरेली की जनता ने गांधी परिवार पर फिर से जताया भरोसा, राहुल गांधी ने बीजेपी प्रत्याशी को दी मात
क्या INDIA गठबंधन बनाएगी सरकार? जानें मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या दिया जवाब?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "जब तक हम अपने गठबंधन सहयोगियों और उनके साथ गठबंधन करने जा रहे नए सहयोगियों से बात नहीं करते, हम उनसे भी बात करेंगे और देखेंगे कि हम कैसे बहुमत बना सकते हैं। अगर मैं सारी रणनीति यहीं कह दूंगा तो मोदी जी चालाकी कर लेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications