चुनावी नतीजों से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को दिया धन्यवाद, राहुल गांधी ने TDP-JDU पर क्या कहा?
Congress Press Conference: लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक के दमदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को '400 से अधिक' बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया था।

विपक्षी इंडिया ब्लॉक, जिसने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए अगली सरकार बनाने का विश्वास जताया, ने इस लोकसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन किया है। कई सर्वेक्षणकर्ताओं ने भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में एनडीए के शानदार प्रदर्शन की भविष्यवाणी की थी। यहां तक कि बीजेपी ने 2019 की तुलना से भी अधिक सीट पाने का दावा किया था।
LIVE: Press Conference at AICC HQ, New Delhi https://t.co/4yYdUu3Tc0
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2024
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये मोदी की की नैतिक हार है। उन्होंने कहा कि जनता ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर वोट किया। खड़गे ने कहा कि लोगों को समझ आ गया था कि यदि बीजेपी ने 400 से अधिक सीटें जीती तो उनका अगला हमला संविधान पर होगा।
खड़गे ने कहा, "जनता ने किसी एक दल को बहुमत नहीं दिया है। चुनावों के परिणाम मोदी जी की नैतिक हार है। अपने नाम पर वोट मांगने वाले मोदी जी की ये बहुत बड़ी हार है। उन्होंने कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने से लेकर नेताओं के खिलाफ बहुत सारे अभियान चलाए लेकिन कांग्रेस का कैंपेन हमेशा सकारात्मक रहा। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर लोग हमसे जुड़े और हमारा समर्थ किया।"
उन्होंने आगे कहा, "भाजपा नेतृत्व के अहंकार की वजह से उन्होंने धीरे धीरे सभी संस्थानों पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा करने की कोशिश की। लोगों को विश्वास था की मोदी जी को एक और मौका मिला तो अगला हमला संविधान पर होगा। खुशी इस बात की है कि बीजेपी अब इस में सफल नहीं हो पाएगी।"
राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए अन्य दलों के साथ आने की लेकर संकेत दिए। उनके बयान से ये साफ है कि इंडी गठबंधन अन्य दलों के साथ संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। चुनावी रुझानों के बीच ये चर्चा तेज थी कि इंडी गठबंधन टीडीपी और जेडीयू के संपर्क में है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता को समर्थन के लिए विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने इसी क्रम में प्रियंका गांधी को यूपी की जीत का श्रेय दिया है।
यह भी देखें: Nainital lok sabha result: उत्तराखंड में अजय भट्ट की सबसे बड़ी जीत, जानिए कांग्रेस को कितने वोटों से हराया
राहुल गांधी ने कहा, "यह चुनाव किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ा गया था। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने एजेंसियों पर कब्जा कर लिया और उन्हें डराया-धमकाया। भाजपा ने मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। हमने इंडिया ब्लॉक के सदस्यों का सम्मान किया और साथ मिलकर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने देश को नई दृष्टि दी है।
इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस पूर्व सहयोगियों जेडीयू और टीडीपी से सलाह लेगी, राहुल ने कहा, "हम कल इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। हम कल निर्णय लेंगे।"
किशोरी लाल शर्मा पर राहुल गांधी ने कहा, यह कहना गलत है कि वह पीए हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा लोगों का सम्मान नहीं करती। किशोरी लाल शर्मा पिछले 40 वर्षों से अमेठी में काम कर रहे हैं। वह अमेठी के लोगों से बहुत करीब से जुड़े हुए हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं।"
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 की 5 बड़ी बातें
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications