रायबरेली की जनता ने गांधी परिवार पर फिर से जताया भरोसा, राहुल गांधी ने बीजेपी प्रत्याशी को दी मात
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Result Raebareli: देश व दुनिया की नजर उत्तर प्रदेश में स्थित रायबरेली लोकसभा सीट पर थी। इस सीट से चुनाव मैदान में कोई और नहीं बल्कि राहुल गांधी थे। यह सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट भी मानी जाती है। इस सीट से वर्तमान समय में कोई और नहीं बल्कि सोनिया गांधी सांसद हैं। यहां की जनता ने एक बार और साबित कर दिया कि वो गांधी परिवार में कितनी आस्था रखते हैं। राहुल गांधी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खुशी का ठिकाना नहीं है। यहां की जनता ने राहुल पर ढ़ेरों प्यार बरसाया।
लोकसभा चुनाव की मतगणना जब मंगलवार सुबह शुरु हुई तो बीजेपी और इंडिया गठबंधन सभी के कार्यकर्ताओं को खुद की जीत दिखाई दे रही थी। लेकिन जैसे काउंटिंग शुरु हुई रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने शुरु से ही बढ़त बनाए रखी।

कभी 51हजार तो कभी 86 हजार वोटों से आगे निकलते गए। जब अंतर दो लाख से ज्यादा हो गया तो कार्यकर्ताओं ने राहुल की जीत सुनिश्चित मान ली। ढोल नगाड़े बजने लगे और जश्न का माहौल पूरे रायबरेली में हो गया। सोनिया गांधी जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को पछाड़ते हुए यह जीत दर्ज की है। इससे पहले सोनिया गांधी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेेपी के अजय अग्रवाल को तीन लाख से अधिक वोटों से पराजित किया था।














Click it and Unblock the Notifications