'तेरी तो हड्डियां तुड़वाऊंगी, तेरी हिम्मत कैसे हुई', BJP विधायक अदिति सिंह का ऑडियो वायरल, किसको दी ऐसे धमकी

Aditi Singh News: उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह को लेकर एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो क्लिप के साथ ये दावा किया जा रहा है कि रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह किसी शख्स को फोन पर धमकी दे रही हैं। (वनइंडिया हिंदी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है)

इस ऑडियो क्लिप को उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने एक्स पर शेयर कर भाजपा और विधायक अदिति सिंह पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने लिखा है, ''तेरी तो हड्डियां तुड़वाऊंगी, ...हड्डियां...तेरी हिम्मत कैसे हो गई मुझसे ऐसे बात करने की...''यह डायलॉग है रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह का।''

Aditi Singh

कांग्रेस ने कहा- विधायक जी किसी को हड़काने के लिए फोन किया था

कांग्रेस ने आगे कहा, ''दरअसल विधायक जी किसी को हड़काने के लिए फोन की थीं। वो आदमी इनसे हड़का नहीं तो इन्होंने ऐसी भाषा बोलनी शुरू कर दी। भाजपा सरकार में सचमुच गुंडई का लाइसेंस बंटा हुआ है। जिसके सहारे इनके हर कार्यकर्ता गुंडई की जुबान बोलने लगे हैं। विधायकों को तो यह लाइसेंस बांटने का टेंडर मिला हुआ है। भाजपा वाले अपने लिए गुंडई को कानूनी दर्जा दे लें बस! क्योंकि सरेआम गुंडई करने में इन्हें कोई संकोच तो है नहीं।''

हालांकि अदिति सिंह ने अभी तक इस वायरल ऑडियो क्लिप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये ऑडिया पुराना है। दावा किया जा रहा है कि बातचीत किसी लालूपुर निवासी के साथ हुई है।

अदिति सिंह और लालूपुर निवासी के बीच क्या बातचीत हुई, पढ़ें सिलसिलेवार क्रम?

अदिति सिंह बोली- अदिति सिंह बोल रही हूं, सदर विधायक, ये तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, मेरी माताजी से ऐसे बात करने की और बदतमीजी करने की।

लालूपुर निवासी बोला- भाई देखो, इज्जत दोगे, तो इज्जत मिलेा ठीक है।

अदिति सिंह बोली- अच्छा ऐसी बात है...लाते पड़ेगी तो तुम क्या करोगे...?

लालूपुर निवासी बोला-क्या-क्या ?

अदिति सिंह बोली- लाते पड़ेगी तो तुम क्या करोगे?

लालूपुर निवासी बोला- ऐसी औकात, लालूपुर में किसी की नहीं है, जिसने मां का दूध पिया है, वो आकर लड़ ले।

अदिति सिंह बोली- अच्छा ठीक है, ठीक है, मैं अपने हिसाब से देख लूंगी।

अदिति सिंह बोली- अब हम तुम्हारी हड्डियां तुड़वाएंगे, हड्डियां ठीक है...हड्डियां तुड़वाउंगी तुम्हारी...

लालूपुर निवासी बोला- जो उखाड़ना है, उखाड़ लेना।

अदिति सिंह बोली- हां वो तो करूंगी, तुम्हारी अब हड्डियां तुड़वाउंगी समझे तुम। हां, वो तो उखाड़ेंगे ही, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, ऐसे बात करने की...।

लालूपुर निवासी बोला- हम, आपसे थोड़ी ना बात कर रहे हैं, हमने आपको बुलाया भी नहीं है, हमने तो मना किया था। 12 बजे परसो चाची का फोन आया था ठीक है, रात में, तब ही मैंने मना किया था कि चाची अभी मत आइए, पिता जी की तबीयत सही नहीं है। लेकिन वो जबरदस्ती की।

अदिति सिंह बोली- तो तुम्हे तमीज से बात करनी चाहिए थी। बाकी और कोई दिक्कत नहीं है। हड्डियां तुड़वा दूंगी, तुम्हारी, हड्डियां... (अपशब्द कहते हुए)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+