आर्मी चीफ जनरल रावत ने कहा सोशल मीडिया के जरिए आतंकियों को मिल रही फंडिंग

Recommended Video

    Army Chief Bipin Rawat ने Social Media को क्यों बताया खतरनाक | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि देश में कट्टरता ने एक नया रूप धारण कर लिया है। जनरल रावत बुधवार को रायसीना डायलॉग 2019 में बोल रहे थे। यहीं पर उन्‍होंने यह बयान दिया। जनरल रावत की मानें तो युवाओं को गलत जानकारियां देकर कट्टरता की तरफ मोड़ा जा रहा है। उन्‍हें धर्म के नाम पर बहकाया जा रहा है और अब यह एक नए तरह के युद्ध का प्रकार बन चुका है। इसके साथ ही उन्‍होंने यहां पर सोशल मीडिया के बढ़ते नकारात्‍मक प्रभाव के बारे में भी बात की।

    raisina-dialogue

    जनरल रावत ने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के युवाओं के दिमाग में गलत जानकारियां डाली जा रही है। उन्‍हें धर्म के नाम पर बहकाया जा रहा है और कट्टरता के रास्‍ते पर मोड़ा जा रहा है। जनरल रावत के मुताबिक सोशल मीडिया इस मकसद में सबसे ज्‍यादा कारगर साबित हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस प्‍लेटफॉर्म के जरिए आतंकी संगठनों को फंड आसानी से मिल जाता है। जनरल रावत ने कहा, 'सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि सोशल मीडिया को यह सुनिश्चित करना होगा कि कट्टरता का प्रसार किसी गलत जानकारी के जरिए न हो।' जनरल रावत की मानें तो सोशल मीडिया के जरिए कट्टरता का प्रचार करके फंड इकट्ठा करना आजकल आतंकी संगठनों के लिए सबसे बड़ी वजह बन गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+