अफगानिस्तान में बदले हालात को लेकर भारत सतर्क, अटारी बॉर्डर पर लगा रेडिएशन डिटेक्शन उपकरण

अटारी, 2 सितम्बर। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मौजूदा हालात के बीच भारत ने पाकिस्तान से लगे अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट पर पहला रेडिएशन डिटेक्शन उपकरण लगाया है। इसकी मदद से किसी भी तरह के हथियारों की पहचान आसान हो सकेगी।

Attari Border

लैंड पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन आदित्य मिश्रा ने बताया कि इस उपकरण को फुल-बॉडी ट्रक स्कैनर कहा जाता है जो कि मूल रूप से ट्रकों को स्कैन करने के काम आता है। इस उपकरण के नीचे से ट्रक के गुजरने पर उसमें रखे किसी भी तरह के हथियार, गोला बारूद या फिर अन्य अवैध सामग्री का पता चल जाता है।

इस हथियार के बॉर्डर पर लग जाने के बाद अब वहां से गुजरने वाले ट्रकों की जांच करना बहुत आसान और तेज होगा। इससे किसी भी तरह के हथियारों या अन्य अवैध सामग्रियों के देश में भेजने के दुश्मन ताकतों के मंसूबों पर रोक लग सकेगी।

आतंकी गुटों का खतरा
अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से भारत पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। खासतौर पर तालिबान को जिस तरह से पाकिस्तान का समर्थन हासिल है ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान में सक्रिय भारत विरोधी आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों को फिर से बल मिल सकता है। यही नहीं एक दिन पहले ही तालिबान के करीबी आतंकी संगठन अलकायदा ने अफगानिस्तान में जीत के बाद कश्मीर को आजाद कराने का आह्वान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+