Radhika Yadav थी अपने परिवार से परेशान, भारत छोड़ दुबई में बसने का बना लिया था प्लान
Radhika Yadav Case:गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि, अब भी कई सवाल हैं जिनके जवाब पुलिस तलाश रही है। इसमें एक सवाल यह भी है कि आखिर क्या वजह थी कि पिता ने अपनी ही बेटी के सीने में गोलियां उतार दीं। अब तक की जांच में सामने आया है कि परिवार के साथ राधिका के संबंध शायद काफी तनावपूर्ण थे। उसका अपने कोच के साथ एक चैट सामने आया है जिसमें उसने विदेश में बसने की इच्छा जाहिर की थी। इस चैट में उसने कहा था कि वह अपनी लाइफ इंजॉय करना चाहती है।
राधिका यादव मर्डर केस में एक एंगल यह भी है कि उसका परिवार इमामुल नाम के एक युवक से उसकी दोस्ती से नाराज था। पुलिस ने अब तक की जांच में ऑनर किलिंग के एंगल को पूरी तरह से नकारा है। हालांकि, अभी शुरुआती जांच ही हुई है और पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। राधिका ने कोच के साथ चैट में यह भी कहा था कि वह परिवार और समाज की बंदिशों से परेशान है। अपनी लाइफ इंजॉय करना चाहती है और विदेश में बसने के बारे में सोच रही है।

यह भी पढ़ें: Radhika Yadav: 'मुझे उसका बैकग्राउंड नहीं पता, लेकिन,' राधिका यादव केस पर नीरज चोपड़ा का छलका दर्द
Radhika Yadav का चल रहा था परिवार से तनाव?
राधिका यादव का अपने कोच के साथ एक वॉट्सऐप चैट सामने आया है। इसमें उसने कहा था कि वह विदेश में बसने के लिए गंभीरता से सोच रही है। उसने कहा था कि इधर काफी बंदिशें हैं। उसने चीन में बसने की इच्छा पर जवाब दिया था कि वहां खाने-पीने की बहुत दिक्कत रहती है। राधिका ने दुबई या फिर ऑस्ट्रेलिया में बसने की इच्छा जाहिर की थी। इस बीच पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीपक यादव ने कहा है कि उनका रेंटल बिजनेस का कारोबार अच्छा चल रहा था और पैसों की कमी नहीं थी। ऐसे हालात में बेटी का टेनिस एकैडमी चलाना उन्हें पसंद नहीं था। उन्हें गांव के लोग इस वजह से ताने भी देते थे।
राधिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके सीने में 4 गोलियां मारी गई हैं, जबकि पुलिस की एफआईआर में पीछे से गोली मारने की बात कही गई थी। राधिका की मां मंजू यादव ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत खराब रहती है और उन्हें नहीं पता कि आखिर उनके पति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया था।
यह भी पढ़ें: Radhika Yadav: 4 में से 1 गोली आर-पार निकली, टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के पोस्टमार्टम में क्या-क्या आया सामने?












Click it and Unblock the Notifications