Radhika Yadav: 4 में से 1 गोली आर-पार निकली, टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के पोस्टमार्टम में क्या-क्या आया सामने?

Radhika Yadav Autopsy: हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या से जुड़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें चौंकाने वाले फैक्ट सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राधिका को चार गोलियां मारी गई थीं, जबकि एफआईआर में तीन गोलियों का जिक्र किया गया था। राधिका को 10 जुलाई को उनके पिता दीपक यादव ने घर में खाना बनाते वक्त गोली मारी थी।

पोस्टमार्टम के मुताबिक एक गोली राधिका के शरीर से आर-पार निकल गई थी, जिससे दो जगह चोट के निशान बने और संभवत इसी कारण एफआईआर में तीन गोली लगने की बात कही गई। रिपोर्ट ने स्पष्ट रूप से चार एंट्री वुंड्स (घाव) की पुष्टि की है।

Radhika Yadav Autopsy

इंडिया टुडे के मुताबिक सरकारी अस्पताल बोर्ड के सदस्य और सर्जन डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि राधिका को चार गोलियां मारी गईं और सभी गोलियां उनके सीने पर लगीं। डॉ. माथुर ने पुष्टि की कि गोलियों को शरीर से निकालकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

राधिका यादव को गुरुवार को उनके पिता दीपक यादव ने गुरुग्राम स्थित घर में गोली मार दी थी। हत्या की वजह टेनिस ऐकडमी को बंद न करना बताया गया है। राधिका राज्य स्तर की टेनिस खिलाड़ी थीं और चोट लगने के बाद उन्होंने बच्चों को ट्रेनिंग देने के लिए खुद की ऐकडमी शुरू की थी।

दीपक यादव ने गुनाह किया कबूल, कहा- हां मैंने मारी गोली

दीपक यादव ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी ऐकडमी चलाए। दीपक के मुताबिक उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है और राधिका का ऐकडमी चलाना उन्हें पसंद नहीं था। बावजूद इसके, राधिका ने अपना जुनून नहीं छोड़ा और ऐकडमी को जारी रखा।

राधिका के चाचा, कुलदीप यादव, जो उसी घर की दूसरी मंजिल पर रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अचानक एक तेज आवाज सुनी और जब वह पहली मंजिल पर पहुंचे, तो राधिका को खून से लथपथ हालत में रसोई में पाया। गंभीर रूप से घायल राधिका को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद दीपक यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

जानिए कौन थी राधिका यादव

पूर्व राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव ने इस साल की शुरुआत में इंदौर और कुआलालंपुर में कुछ टेनिस टूर्नामेंट खेले थे। हालांकि, ये मुकाबले मुख्य ड्रॉ में नहीं बल्कि क्वालीफाइंग राउंड में थे। उन्हें इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) द्वारा 1999वीं रैंक दी गई थी। उन्होंने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) की अंडर-18 कैटेगरी में सर्वाधिक 75वीं रैंक और महिला सिंगल्स कैटेगरी में 35वीं रैंक हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+