Radhika Yadav: 'मुझे उसका बैकग्राउंड नहीं पता, लेकिन,' राधिका यादव केस पर नीरज चोपड़ा का छलका दर्द
ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता और जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Radhika Yadav) की दुखद हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और खेल जगत में महिलाओं को सपोर्ट और इनकरेज करने की जरूरत पर जोर दिया।
एक खास इंटरव्यू में चोपड़ा के आगामी टूर्नामेंट और 2036 ओलंपिक की संभावित दावेदारी से पहले भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं पर बात की गई। इस दौरान भाला फेंक स्टार से हाल ही में 25 वर्षीय राधिका की कथित तौर पर उनके ही पिता द्वारा की गई हत्या के बारे में भी पूछा गया।

'मुझे उनका बेकग्राउंड नहीं पता...लेकिन'
चोपड़ा ने कहा कि, मुझे उनका बेकग्राउंड नहीं पता, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाएगा और उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाएंगे। हमने देखा है कि महिलाएं खेलों में कैसा प्रदर्शन कर रही हैं, इसलिए उन्होंने अपनी क्षमताएं दिखा दी हैं और मुझे उम्मीद है कि यह सिलसिला जारी रहेगा। जो हुआ वह बहुत दुखद है।'
दरअसल, गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में टेनिस एकेडमी चलाने वाली पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट्स से पता चला है कि राधिका के खेल में स्वतंत्र करियर बनाने के फैसले को लेकर परिवार में तनाव बढ़ रहा था।
पिता को महसूस हुआ व्यक्तिगत अपमान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपक यादव हाल ही में अपने पैतृक गांव से लौटे थे, जहां स्थानीय लोगों ने उनकी बेटी को एकेडमी चलाने देने के लिए उनकी आलोचना की थी। कथित तौर पर, एक महिला-नेतृत्व वाले वेंचर का समर्थन करने के लिए उन्हें 'बुरा पिता' करार दिया गया था, जिसके कारण उन्हें व्यक्तिगत अपमान और गुस्सा महसूस हुआ।












Click it and Unblock the Notifications