राधे मां की वेबसाइट हैक, हैकर ने पोस्ट की स्कर्ट वाली तस्वीर, दी गालियां
मुंबई। विवादों में फंसी गॉडमदर राधे मां के बारे में एक और चौंकाने वाली खबर आयी है कि उनकी ऑफिशियल वेबसाइट को शनिवार को किसी हैकर ने हैक कर लिया और उस पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने लग गया। इस बारे में जानकारी मातामणी श्री राधे गुरू मां चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी संजीव गुप्ता ने दी है।
गुप्ता ने कहा कि हैकर ने शनिवार को वेबसाइट www.radhemaa.com को हैक किया और उसके बाद उसके बाद उसने राधे मां की मिनी स्कर्ट वाली फोटो डाली और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसने लिखा कि प्लीज भगवान को मानकर किसी ढोंग करने वाले को आप लोग मत पूजो। आप लोगों की भावनाओं का कोई फायदा उठा रहा है, आपलोग मेहनत कीजिये किसी राधे मां को पूजने से कुछ नहीं होगा।
गौरतलब है कि गॉडमदर राधे मां के ऊपर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है लेकिन पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन उनपर कड़ी नजरें रखी जा रही हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेजा है, हो सकता है कि जल्द ही उनसे पूछताछ करे।













Click it and Unblock the Notifications