Video: राधे मां की वजह से LIVE शो में हिंदु धर्मगुरुओं में हुई हाथापाई
नयी दिल्ली। राधे मां का खुद को विवादों में फंसी ही है और अब उनसे जुड़े शो के दौरान भी कुछ ऐसा हुआ जिसने लाइव शो के दौरान शर्मनाक स्थिति पैदा कर दी। एक समाचार चैनल पर राधे मां को लेकर लाइव शो चल रहा था, लेकिन शो के दौरान उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गयी जब दो अतिथि आपस में भिड़ गए।
राधे मां पर अब तक सबसे बड़ा खुलासा, सांपों के साथ करती है डांस

दोनों के बीच न केवल तीखी बहस हुई बल्कि एक दूसरे को थप्पड तक मार दिया। दरअसल आईबीएन 7 चैनल पर आज का मुददा कार्यक्रम चल रहा था। शो के दौरान हिन्दू महासभा के ओमजी और महिला ज्योतिषी राखी बाई के बीच राधे मां को लेकर तीखी बहस शुरु हो गई।
ओम जी ने कहा, आप राधे मां की कैसे आलोचना कर सकती हैं। पहले आप अपने को सुधारिए। इस बात को सुनकर शो की एक और अतिथि दीपा शर्मा गुस्से से आग बबूला हो उठी। ओम जी ने शर्मा के पारिवारिक जीवन के बारे में कुछ कथित विवादों का जिक्र किया तो दीपा शर्मा ने अपनी सीट से उठकर ओमजी को लाइव शो के दौरान थप्पड़ जड़ दिया। दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गई। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications