Rabi Crops MSPs को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिली, जानिए फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य
Rabi Crops MSPs को केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी दी। Rabi Crops MSPs anurag thakur Union cabinet approves Minimum Support Prices
Rabi Crops MSPs को केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने न्यूनतम समर्थन मूल्य का ब्यौरा शेयर करते हुए कहा, मसूर दाल की एमएसपी 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है।

मसूर की एमएसपी बढ़ी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा, Lentil (मसूर) के एमएसपी में अधिकतम 500 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है। कैबिनेट ने कीमत में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

भारत बहुत अच्छा कर रहा है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, अगर बाकी दुनिया से भारत में कीमतों की तुलना करें तो उन देशों में महंगाई ज्यादा है, जहां 30-40 साल तक महंगाई नहीं थी। इन देशों की तुलना में भारत बहुत अच्छा कर रहा है। दुनिया ने भी इस बात को स्वीकार किया है।
Our farmers left no stone unturned even during COVID, compared to 2014 govt procurement is more than double. We procured more&farmers' income was higher. This Govt has done it all. Production rose, MSPs hiked but compared globally,inflation kept under control: Anurag Thakur (2/2) pic.twitter.com/JmFsqwlkNG
— ANI (@ANI) October 18, 2022
भारत में मुद्रास्फीति नियंत्रण में
उन्होंने कहा, हमारे किसानों ने COVID के दौरान भी कोई कसर नहीं छोड़ी, 2014 की तुलना में सरकारी खरीद दोगुनी से अधिक हुई है। सरकार ने अधिक खरीद की और किसानों की आय भी अधिक हुई है। सरकार की नीतियों के कारण यह सब हुआ है। बकौल अनुराग ठाकुर, उत्पादन बढ़ा, एमएसपी बढ़ा लेकिन विश्व स्तर पर तुलना करें तो भारत में मुद्रास्फीति नियंत्रण में रही है।












Click it and Unblock the Notifications