यूक्रेन संकट के बीच क्वाड की अहम बैठक, PM मोदी ने वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की अपील की

नई दिल्ली, 04 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को क्वाड की ऑनलाइन मीटिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल हुए। क्वाड समूह के देशों की बैठक में यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति और मानवता पर उसके प्रभावों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दोनों देशों को वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 Quad leaders discuss Ukraine developments, PM Modi emphasises return to path of dialogue

डिजिटल माध्यम से हुई इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ''बैठक में यूक्रेन की स्थिति और इसके मानवता पर प्रभावों पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों से वार्ता व कूटनीति की ओर लौटने की भारत की अपील दोहराई।

पीएमओ ने कहा कि चारों नेताओं ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन आसियान, हिंद महासागर क्षेत्र और प्रशांत द्वीपों की स्थिति सहित अन्य प्रासंगिक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी देशों की क्षेत्रीय एकता व अखंडता के सम्मान पर जोर देते हुए इनके महत्व को रेखांकित किया। चारों नेताओं ने सितंबर में वाशिंगटन में हुई क्वाड की बैठक में की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा भी की।

पीएमओ ने कहा, क्वाड नेताओं ने इस साल जापान में होने वाली शिखर वार्ता में ठोस नतीजे हासिल करने के उद्देश्य के साथ सहयोग तेज करने पर सहमति जताई।प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि क्वाड को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के अहम उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। बयान के मुताबिक, मोदी ने क्वाड देशों के बीच मानवीयता और आपदा राहत, ऋण संवहनीयता, आपूर्ति श्रृंखला, स्वच्छ ऊर्जा, संपर्क और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में ठोस और व्यवहारिक सहयोग का आह्वान किया।

सभी नेताओं ने लगातार संपर्क में बने रहने और जापान में होने वाली शिखर बैठक के महत्वाकांक्षी एजेंडे की तरफ काम करने पर सहमति जताई। क्वाड चार देशों का संगठन है। इसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। ये चारों देश विश्व की बड़ी आर्थिक शक्तियां हैं। 2007 में, जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसे क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग या क्वाड का औपचारिक रूप दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+