VIDEO: कैसे एक अजगर ने निगले हुए हिरन को बाहर निकाल फेंका

जिसकी वजह से अजगर की ही जान को खतरा बन गया और ऐसे में सर्पमित्रों की मदद से अजगर से हिरन उगलवाया गया।

पुणे। पुणे में एक 13 फुट के अजगर को पकड़ा गया, जो एक हिरन को निगल चुका था, लेकिन अजगर शायद हिरन को ठीक से निगल नहीं पाया तो उसे वापस बाहर फेंक दिया। इस घटना का कुछ सर्पमित्रों ने वीडियो भी बनाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ कि कैसे अजगर ने निगले हुए हिरन को बाहर निकाल दिया। इस वीडियो को देखकर बहुत लोग चकित रह गए।

VIDEO: कैसे एक अजगर ने निगले हुए हिरन को बाहर निकाल फेंका

पुणे के मावल तहसील में एक बड़ा अजगर पाया गया, वन सुरक्षारक्षकों को ये अजगर हिरन को निगलते हुए दिखाई दिया था, सुरक्षारक्षकों ने तुरंत सर्पमित्रों से संपर्क करके वनअधिकारियों को जानकारी दी। इससे पहले 13 अजगर पाए जाने से परिसर में भय का माहौल देखा गया है। हिरन को निगल लेने की वजह से अजगर हिल भी नहीं पा रहा था। जिसकी वजह से अजगर की ही जान को खतरा बन गया और ऐसे में सर्पमित्रों की मदद से अजगर के पेट से हिरन को बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही एक्सपर्ट्स वहां पहुंचे उन्होंने अजगर की मदद की और तुरंत अजगर को पशु चिकित्सा हॉस्पिटल में ले जाया गया। इसके बाद उपचार कर अजगर को खंडाला के जंगल में छोड़ दिया गया।

वनविभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने सर्पमित्रों की मदद से अजगर को पकड़ा था, अजगर देखने के लिए परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई थी। अजगर पकड़ने के बाद निगला हुआ हिरन वापस बाहर निकालने में सभी ने काफी मदद की, जिसकी वजह से अजगर की जान बचाई जा सकी।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+