ग्लोबल हुई जगन्नाथ यात्रा

बेंगलोर। उड़िसा के पुरी में निकाली जाने वाली जगन्नाथ यात्रा ने वर्तमान में ग्लोबल रथ यात्रा का रूप धारण कर लिया है। दरअसल सुप्रसिद्ध इस रथ यात्रा को अब केवल उड़िसा में ही नहीं निकाला जाता बल्कि देश के कई राज्यों व कई देशों में भी नकाली जाने लगी है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जगन्नाथ रथयात्रा के त्यौहार की लोकप्रियता बहुत तेजी बढ़ रही है।

देश में पुरी के अलावा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा पड़ोसी देश बंग्लादेश में भी रथयात्रा निकाली जाती है। हालाकि जगन्नाथ भगवान को मानने वाले कई बाहरी देशों में हैं। जिसका उदाहरण है कि भारत के अलावा कई अन्य देशों में करीब तेइस जगन्नाथ मंदिर स्थिति हैं।

उड़िसा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा सबसे ज्यादा प्रसिद्ध रथ यात्रा होती है।कहा जाता है कि देश में दूर दराज के राज्यों व बाहरी देशों से भी पुरी की रथयात्रा में शामिल होने के लिए लोग आते हैं। अब तो उड़िसा के लिए यह रथयात्रा एक ग्लोबल टूरिज्म के रूप में भी उभर रही है।

नीचे स्लाइड में देखिए जगन्नाथ रथ यात्रा कहां-कहां निकाली जाती है।

ग्लोबल हुई जगन्नाथ यात्रा

ग्लोबल हुई जगन्नाथ यात्रा

खबर है कि भारत के पड़ोसी देश बंग्लादेश में भी निकली जाती है। ढाका जिले के उपजिला धमराए में जगन्नाथ रथयात्रा निकालने का चलन है।

कलकत्ता में जगन्नाथ यात्रा

कलकत्ता में जगन्नाथ यात्रा

आइस्कोन मंदिर की ओर से कलकत्ता में भी जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। जिसमें हजारों भक्त भाग लेते हैं।

जम्मू में रथयात्रा

जम्मू में रथयात्रा

जम्मू में भी रथयात्रा निकाली जाती है। कहा जाता है कि जम्मू में सैंकड़ों भक्त एकजुट होकर रथयात्रा में सहयोग करते हैं।

गुजरात में रथयात्रा

गुजरात में रथयात्रा

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी आनंदीबेन पटेल ने जगन्नात रथयात्रा का अहमदाबाद में सफलता पूर्ववक आगाज किया।

दिल्ली मेें भी जगन्नाथ यात्रा

दिल्ली मेें भी जगन्नाथ यात्रा

दिल्ली मेें भी जगन्नाथ यात्रा का चलन है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में भी जगन्नाथ भगवान के भक्त हैं जो जगन्नाथ यात्रा निकालकर अपनी भक्ति को प्रदर्शित करते हैं।

अमृतसर में जगन्नाथ रथ यात्रा

अमृतसर में जगन्नाथ रथ यात्रा

पंजाब के अमृतसर में भी जगन्नाथ भगवान को मानने वाले कम नहीं है। सैंकड़ों भक्तों की आस्था को देखते हुए अमृतसर में भी जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है।

गुवाहाटी में भी रथ यात्रा

गुवाहाटी में भी रथ यात्रा

जगन्नाथ रथ यात्रा गुवाहाटी में निकाली जाती है। जिसमें संत से लेकर भक्त सभी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा

उड़िसा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा सबसे ज्यादा प्रसिद्ध रथ यात्रा होती है।कहा जाता है कि देश में दूर दराज के राज्यों व बाहरी देशों से भी पुरी की रथयात्रा में शामिल होने के लिए लोग आते हैं। अब तो उड़िसा के लिए यह रथयात्रा एक ग्लोबल टूरिज्म के रूप में भी उभर रही है।

आंध्र प्रदेश में जगन्नाथ रथ यात्रा

आंध्र प्रदेश में जगन्नाथ रथ यात्रा

आंध्र प्रदेश में भी जगन्नाथ रथ यात्रा प्रचलित है। आंध्र प्रदेश में जगन्नाथ रथ यात्रा में बच्चे-महिलाएं-पुरुष सभी हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+