सतलुज नदी में बहकर पाकिस्तान चले गए पंजाब के दो युवक, पाकिस्तानी रेंजर्स और BSF के बीच बातचीत जारी
पंजाब के दो युवक पानी में बहकर पाकिस्तान चले गए। पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया। एसएचओ बचन सिंह ने कहा कि पंजाब के दो युवक सतलुज नदी में बहकर पाकिस्तान चले गए। उन्होंने कहा कि इसके बारे में हमें संदेश मिला है।
संदेश में दो युवक बहकर पाकिस्तान चले गए। उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया है। पाकिस्तान के बीच एक फ्लैग मीटिंग हुई है। रेंजर्स और हमारे बीएसएफ ने कल और आज भी बातचीत की है। युवकों को सौंपने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है, वे यहां आ रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications