बेटे को एसपी और बेटियों को तहसीलदार बनाओ तब होगा शहीद बलजीत का अंतिम संस्कार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। लगभग 11 घंटे बाद पंजाब के गुरुदासपुर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ में एसपी (डिटेक्टिव) बलजीत सिंह सहित 5 पुलिसकर्मी शहीद हो गये। बलजीत सिंह की पत्नी ने अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए पंजाब सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है।

अपने पिता की जगह ही बलजीत सिंह को नौकरी मिली थी। कुलवंत कौर ने कहा कि जब उनके ससुर की मौत हुई थी तब दो साल तक उनके पति को नौकरी के लिए परेशान होना पड़ा था। कुलवंत ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने पुलिस को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले हथियार भी नहीं दिए।
आपको बताते चलें कि शहीद बलजीत सिंह के परिवार में पत्नी कुलवंत कौर, एक बेटा मनिंदर सिंह (24) और दो बेटियां परमिंदर कौर (22) व रविंदर कौर (20) हैं। मनिंदर बी-टेक कर रहा है, जबकि परमिंदर आईलेट्स और रविंदर कौर बीडीएस की पढ़ाई कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications