लुधियाना से आतंकी संगठन बब्बर खालसा के 7 सदस्य गिरफ्तार
आपको बता दें कि बब्बर खालसा एक प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन है।
नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 7 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर इन आतंकियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि बब्बर खालसा एक प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन है।

पुलिस ने इन आतंकियों के पास से तीन पिस्टल और 33 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये आतंकी स्थानीय युवाओं के संपर्क में थे। इसके लिए ये सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल कर रहे थे। गिरफ्तार आतंकियों से कई अहम जानकारी मिल सकती है। ये आतंकी देश में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
कुछ दिन पहले यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में यूपी के लखीमपुर जिले से पंजाब के दो बब्बर खालसा आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक नाभा जेल पटियाला से भागे अभियुक्तों को हथियारों की आपूर्ति करने में वांछित था, जबकि दूसरा बब्बर खालसा के अभियुक्तों से संबंध के मामले में गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications