पीएनबी ने नीरव मोदी को लिखा खत, कहा- 'हमारे पैसे से बना है आपका ब्रांड'
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ने हीरा व्यापारी नीरव मोदी के साथ किसी भी तरह के कोई भी सेटलमेंट करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर पीएनबी ने एक पत्र नीरव मोदी को भेजा है। इस खत में पीएनबी ने नीरव मोदी से कहा है कि वह जल्द से जल्द उनका पूरा पैसा वापस करे। इसके साथ ही पीएनबी ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि, पीएनबी की वजह से उसकी ब्रांड वेल्यू खराब हुई है। आपको बता दे कि नीरव मोदी ने पीएनबी पर आरोप लगाया था कि बैंक की वजह से उसके ब्रांड की वेल्यू खराब हो गई है। इस पर बैंक ने कहा कि आपके गैरकानूनी और धोखाधड़ी वाले कामों की वजह से आपके ब्रांड के साथ ऐसा हुआ है। यहां तक कि आपका ब्रैंड भी हमारे पैसों से ही बना था।

बैंक ने सेटलमेंट से किया इंकार
हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, पीएनबी को 26 फरवरी ने मोदी को एक ई-मेल भेजा था। जिसमें उसने अपने कर्ज को सेटल करने के लिए 2000 करोड़ रुपए मूल्य के गहने, चालू खाते में 200 करोड़ रुपए और 50 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति देने की पेशकश की थी। लेकिन बैंक ने इस लेने से इंकार कर दिया। बैंक ने उसे पूरा पैसा चुकाने के लिए कहा है।

फ्रॉड के पैसों की पूरी जानकारी आपको थी
पीएनबी बैंक के जनरल मैनेजर अश्वनी वत्स ने मोदी को लिखा कि आपके द्वारा किए गए फ्रॉड के पैसों की पूरी जानकारी आपको थी लेकिन इसके बावजूद आपने कुछ रुपये ही वापस करने की बात की। उन्होंने आगे लिखा, 'हाल में आपने कुछ अमाउंट वापस करने का जो प्रपोजल बैंक को दिया था, वह अस्पष्ट है और उससे लगता है कि आप देरी करके केवल अधिक समय लेना चाहते हैं।'

कर्मचारियों के सैलरी देने आपका दायित्व है
बैंक की तरफ से वत्स ने नीरव मोदी को आगे लिखा कि आपने अपनी अचल संपत्ति, फिक्स्ड डिपॉजिट, करेंट अकाउंट आदि की भी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने नीरव मोदी के लिए आगे लिखा कि आपके प्रस्ताव में वास्तविकता और विश्वसनीयता भी नहीं है। वहीं, इससे पहले ईमेल के जरिए से नीरव मोदी ने बैंक से कहा था कि वह उनकी कंपनी के मैनेजमेंट को टेक ओवर करे। लेकिन बैंक ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। बैंक ने जवाब में कहा कि यह आपकी दिक्कत है, बैंक की नहीं। वैधानिक देय राशि का भुगतान और आपके कर्मचारियों का वेतन पूरी तरह से आपका दायित्व है।












Click it and Unblock the Notifications