पंजाब निकाय चुनाव: आठ नगर निगम और 109 नगर परिषद के लिए 71 फीसदी मतदान,17 फरवरी को नतीजे
नई दिल्ली। पंजाब में रविवार को आठ नगर निगम और 109 नगर परिषद/पंचायतों के लिए वोटिंग हुई है। चुनाव में 71.39 फीसदी वोटिंग हुई है। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने बताया है कि निकाय चुनाव में ये रिकॉर्ड वोटिंग है। चुनाव ज्यादातर जगहों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है।

पंजाब में रविवार को आठ नगर निगम और 109 नगर परिषद/पंचायतों के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे शुरू हुई। चार बजे तक मतदान का समय था लेकिन जो वोटर शाम 4 बजे तक अपने-अपने पोलिंग बूथों में दाखिल हो गए उनको वोट डालने का मौका दिया गया। चार बजे के काफी देर बाद तकरीबन हर बूथ पर वोट डाले जाते रहे क्योंकि मतदाता केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइन थीं। राज्य में नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 2302 वॉर्डों के लिए 9222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पंजाब सरकार ने चाकचौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों समेत पूरे प्रदेश में 19 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, साथ ही 20 हजार 510 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। राज्य में कुल 4102 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे। चुनाव में ईवीएम से वोट पड़ें हैं। वोटिंग के लिए 7000 वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications