गुरप्रीत सिंह पलहेरी बने बीजेपी सांसद सनी देओल के प्रतिनिधि

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद बने बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने गुरप्रीत सिंह पलहेरी नामक एक लेखक को अपना प्रतिनिधि बनाया है। बीजेपी सांसद सनी देओल ने सोमवार को इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए स्थानीय मीडिया और अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी है।

 गुरप्रीत सिंह पलहेरी बने बीजेपी सांसद सनी देओल के प्रतिनिधि

सनी देओल की जगह उनके प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह लोकसभा क्षेत्र से जुड़े जरूरी मामलों को भी देखेंगे। वहीं सनी के इस कदम को कांग्रेस ने जनादेश के साथ 'धोखा' बताया है। विपक्षी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सनी देओल गुरदासपुर की जगह मुबंई में रहना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यह फैसला किया है। बॉलीवुड से राजनीति में एंट्री करने वाले सनी देओल ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करके संसद में कदम रखा।

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को हराया था। राजनीति में आने के बाद सनी देओल की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सनी देओल का ज्यादाध्यान गुरदासपुर के लोगों की सेवा और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी करने में लगा है, जिसकी वजह से वह अपने बेटे की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' को समय नहीं दे पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+