युवती को नशे की गर्त में धकेलने वाले DSP को सरकार ने किया सस्पेंड, सात दिनों में मांगी मामले की रिपोर्ट
जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक युवती को नशे की गर्त में धकेल कर उसका यौन शौषण करने के मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार के आदेश के बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने पंजाब पुलिस के डीएसपी दलजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार ने इस मामले में सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के आदेश आईपीएस अनीता पुंज को दिए है।

दरअसल, पंजाब के फिरोजपुर में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों उस समय विवादों में आ गए थे। जब कपूरथला में पंजाब के पहले नशा मुक्ति केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर यहां नशा छुड़ाने के लिए लाई गई एक युवती ने आरोप लगाया था कि उसे नशे के लिए मजबूर करने में फिरोजपुर में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों का हाथ है। hindi.oneindia.com में खबर छपने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों को सस्पेंड कर दिया। वहीं, इस मामले की पड़ताल के लिए आईपीएस अधिकारी अनीता पुंज को प्राथमिक जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई। पुंज एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।
युवती ने पंजाब के स्वास्थय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा समेत पांच विधायकों की मौजूदगी में कपूरथला में सरेआम डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों पर आरोप लगाया था। उसने कहा था कि नशे की दलदल में उसको डीएसपी ढिल्लों ने धकेलते हुए हैरोइन पीने का आदी बनाकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया, जिस कारण उसके घर वालों ने उसको बेदख़ल भी कर दिया था। इस मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त एक्शन लेते हुए फिऱोज़पुर में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों को सस्पेंड कर दिया।
येभी पढ़े -जमीन नापने गए सरकारी अधिकारियों को दबंगों ने पीटा, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications