Punjab News: 'मान सरकार क्रांतिकारी बदलाव की ओर अग्रसर', राष्ट्रीय स्कूल खेलों के उद्घाटन पर बोले हरजोत सिंह

पंजाब की भगवंत मान सरकार इन दिनों क्रांतिकारी बदलाव की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में, सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए विशेष कोचिंग, व्याख्यान और इंटरैक्टिव शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि, उन्हें यूपीएससी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए सक्षम बनाया जा सके।

यह बातें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मैदान में 67वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन करते हुए कही। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राष्ट्रीय खेल देश के विभिन्न राज्यों, संस्कृतियों के बीच राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

Harjot singh Bains

बैंस ने कहा कि राज्यों और देश की स्वास्थ्य और शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैंस ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 36 टुकड़ियों के मार्च-पास्ट की मॉनिटरिंग की। इस अवसर पर हजारों छात्रों और दर्शकों के जयकारों के बीच राष्ट्रीय खेल बड़ी धूमधाम और बड़े उत्साह के साथ शुरू हुए।

शिक्षा मंत्री, बैंस ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हवा में 'रंगीन गुब्बारे' छोड़े, जो शांति, सद्भाव और खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर पंजाब की अमूर्त विरासत को दर्शाते रंगारंग बहु-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिले के दर्जन से अधिक स्कूलों द्वारा गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। भारतीय लोक परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले कोरियोग्राफिक नृत्यों ने देश भर से खेल प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+