1000 किसानों से भरकर आ रही पंजाब मेल का रूट डायवर्ट, दिल्ली में नहीं रूकी ट्रेन

नई दिल्ली। Punjab mail route diverted हिंदुस्तान की सबसे पुरानी ट्रेनों में से एक पंजाब मेल के रूट को अचानक से बदल दिया गया है। फिरोजपुर से चलकर मुंबई जा रही ट्रेन को दिल्ली में नहीं रोका गया। इसके पीछे की वजह ये कही जा रही है कि फिरोजपुर से 1000 की संख्या में किसान रवाना हुए थे, जो दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे थे, लेकिन उन्हें दिल्ली नहीं उतरने देने की वजह से ट्रेन का रूट बदल दिया गया। वहीं नॉर्दन रेलवे की तरफ से रूट को बदलने की वजह परिचालन में तकनीकी बाधा बताई है।

Punjab Mail

रेलवे की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी

द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि परिचालन में बाधा की वजह से ट्रेन के रूट में परिवर्तन किया गया है। रेलवे के अन्य अधिकारियों ने बताया है कि रोहतक और दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन के बीच किसी तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन को दिल्ली नहीं रोका गया।

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है ये दावा

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यही कहा जा रहा है कि पंजाब मेल में करीब 1000 किसान दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे थे, जब रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो ट्रेन को दिल्ली रोका ही नहीं गया। आपको बता दें कि पंजाब मेल के रूट को डायवर्ट करके रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी होते हुए मथुरा लाया जाएगा।

मथुरा जंक्शन पर भी पुलिस की तैनाती

पंजाब मेल के मथुरा पहुंचने की खबरों के बाद प्रशासन ने वहां पुलिस की भारी तैनाती कर दी है। आपको बता दें कि पंजाब मेल सुबह दिल्ली की ओर से 7:05 पर मथुरा आती है। रूट डायवर्ट हो जाने के कारण यह ट्रेन आज करीब रात 12:25 पर मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+