पंजाब में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 21, राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान
चंडीगढ़। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजब सरकार ने राज्य में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, ऐसे में सरकार ने रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य सचिव से पूरे हालात की रिपोर्ट लेने के बाद यह ऐलान किया है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 324 हो गया है जबकि 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना वायरस से दो मौतें रविवार को हुई हैं।
Recommended Video

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बीएस सिद्धू ने मीडियो को बताया कि रविवार को 7 नए संक्रमित मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21 हो गई है। महामारी के प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस दौरान सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति की जाएगी। मैं सभी नागरिकों से इस वायरस से लड़ने के लिए सरकार की सलाह का पालन करने की अपील करता हूं।
7 more persons have been tested positive for #Coronavirus. Now, total 21 people are infected with #COVID19 in the state: Rajinder Bhatia, Senior Medical Officer (SMO), Shaheed Bhagat Singh Nagar. #Punjab https://t.co/7GpmOXNhrJ
— ANI (@ANI) March 22, 2020
पजांब के अलावा कई और राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। शुरू में पंजाब में कुछ जिलों को बंद करने का फैसला लिया गया था जिनमें जालंधर, पटियाला, नवानशहर, होशियारपुर और संगरूर जिले शामिल थे। लेकिन जैसे ही देश में संक्रमित मामलों की संख्या 300 के पार गई तो अमरिंदर सरकार ने पूरे राज्य को 31 मार्च, 2020 तक लॉकडाउन करने का ऐलान कर दिया। इस दौरान जरूरी सामानों जैसे सब्जी और दूध की दुकानों के साथ-साथ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे लेकिन इनके अलावा राज्य में कोई दुकान नहीं खुलेगी।
यह भी पढ़ें: Janata Curfew : कोरोना से बचने के लिए सलमान ने 'दबंग' अंदाज में की लोगों से अपील, कहा- ये कोई पब्लिक हॉलिडे नहीं है..












Click it and Unblock the Notifications