Punjab-Haryana Weather: पंजाब और हरियाणा में ओलावृष्टि, किसानों की फसल बर्बाद, जानें कल के मौसम का हाल?
Weather : अप्रैल का महीना जहां चिलचिलाती धूप से देश भर के कई हिस्सों को झुलसा रहा है। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की बूंदों ने शुक्रवार का दिन सुहाना बना दिया। लेकिन, यह सुहाना मौसम देखते ही देखते ओलावृष्टि में तब्दील हो गईं। जिससे किसानों की कटी हुई फसलों को काफी नुकसान हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के जालंधर शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, पटियाला जिले के राजपुरा शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। हरियाणा के करनाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि से कटी हुई फसलों को नुकसान हुआ है।

पंजाब, हरियाणा में कल भी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल को एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बन्स उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। जिसके चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट जारी
Recommended Video
- ऑरेंज अलर्ट: भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, नूंह और पलवल।
- येलो अलर्ट: जींद, करनाल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत।
किसानों के लिए जारी एडवाइजरी
बदलते मौसम को लेकर आईएमडी ने किसानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि रबी की फसलों का किसान खास ध्यान रखें। कटी फसलों को किसी सुरक्षित स्थान में रखें, जिससे बारिश से कोई नुकसान का सामना न करना पड़ें।












Click it and Unblock the Notifications