पंजाब: लुधियाना की हौजरी फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत
पंजाब के लुधियाना में एक कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। मामला लुधियाना के कल्याण नगर का है, जहां मंगलवार सुबह एक हौजरी कारखाने में आग लग गई। आग की घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इसके कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। मामला लुधियाना के कल्याण नगर का है, जहां मंगलवार सुबह एक हौजरी कारखाने में आग लग गई। आग की घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इसके कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

लुधियाना में एक हौजरी कारखाने में बुधवार तड़के आग लग गई। आग करीब सुबह 4 बजे लगी, जिसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
इससे पहले भी आग लगने की कई घटनाएं हाल-फिल्हाल में देखने को मिलीं। सोमवार देर रात मध्य प्रदेश के बूढ़नपुर स्थित पाकीजा मॉल में भीषण आग लग गई। इस आग में 7 लोग घायल हो गए। आग की लपटें इतनी भयावाह थीं कि उसपर काबू पाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियों को आना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: यूपी: रात के अंधेरे में लगी कई दुकानों में आग, लाखों का समान जलकर हुआ खाक, जांच शुरू
वहीं पिछले बुधवार को कोलकाता मेडिकल कॉलेज में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। सुबह 8 बजे जब बिल्डिंग से धुआं निकलने लगा तो तुरंत दमकल विभाग को फोन किया गया। सेंट्रल कोलकाता में स्थित इस कॉलेज और अस्पताल में दमकल की 10 गाड़ियों ने मरीजों को सुरक्षित निकाला जा था।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम: आग की लपटों में घिरे कई लोगों को बहादुर 'स्वाति' ने बचाया, लेकिन खुद को ना बचा सकी












Click it and Unblock the Notifications