गुरुग्राम: आग की लपटों में घिरे कई लोगों को बहादुर 'स्वाति' ने बचाया, लेकिन खुद को ना बचा सकी

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला ने अपनी जान देकर कई लोगों की जिंदगी बचा ली। गुरुग्राम के सेक्टर-70 की ट्यूलिप ऑरेंज सोसायटी में रविवार की रात आग लग गई लेकिन इस दौरान स्मॉग अलार्म भी नहीं बजा। अलार्म न बजने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके। जबकि लोगों को बाहर निकलने के लिए एक महिला हर फ्लोर पर भाग रही थी। इस महिला ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाई लेकिन खुद मौत को मात नहीं दे सकी।

fire broke out in tulip orange society gururgam, woman dies due to smoke inhalation

सोसायटी में लगी आग को फैलते देख स्वाति गर्ग हर फ्लोर पर भाग-भागकर लोगों को जगाने लगीं। स्वाति ने अपनी जान की परवाह किये बिना ऊपर के फ्लोर पर सो रहे लोगों के घरों के दरवाजे का बेल बजाया और उन्हें बाहर निकलने को कहा। स्वाति लोगों को जगाने के लिए ऊपर के फ्लोर की तरफ भागीं और उनके पति नीचे की तरफ जाकर लोगों को जगाने लगे। कुछ ही देर में सभी लोग वहां से बाहर निकल आए लेकिन स्वाति आग के बाद फैले धुएं में फंस गई।

धुएं में फंस जाने के कारण स्वाति का दम घुटने लगा और वो बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ देर के बाद जब फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची को स्वाति सीढ़ियों पर पड़ी हुई थी। आनन-फानन में वहां से महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन स्वाति की जान नहीं बचाई जा सकी। शॉर्ट सर्किट के कारण सोसायटी में रात करीब ढाई बजे आग लग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+