पंजाब: छात्राओं के कपड़े उतरवा कर सैनेटरी पैड चेक करने पर दो टीचर निलंबित

छात्राओं के कपड़े उतरवा कर सैनेटरी पैड चेक करने पर दो टीचर निलंबित

चंडीगढ़। पंजाब के पंजाब के फाजिल्का जिले में छात्राओं के कपड़े उतार कर सैनेटरी पेड चेक करने के मामले में हेडमास्टर और एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। स्कूल के शौचालय में एक इस्तेमाल किया हुआ सैनेटरी पैड देखने के बाद शिक्षिकाओं ने कथित तौर पर छात्राओं के कपड़े उतरवा कर ये चैक किया कि किसको पीरियड हो रहे हैं, किसने पैड पहना है।

शौचालय में पैड देख गुस्साई टीचर

शौचालय में पैड देख गुस्साई टीचर

ये मामला बीते हफ्ते का है। एक वीडियो क्लिप में कुछ लड़कियां रोते हुए यह शिकायत करती दिख रही हैं कि कुंडल गांव में उनके विद्यालय परिसर में शिक्षिकाओं ने उन्हें पैड शौचालय में फेंकने की बात कहते हुए नंगा कर उनके अंडरगारमेंट्स चैक किए। छात्राओं ने बताया था कि टॉयलेट में पैड देख टीचर ने सबको डांटना शुरू कर दिया और कहा कि उन्हें पता है, कैसे इसे फेंकने वाली का पता लगाना है। इसके बाद छात्राओं के कपड़े खुलवा सैनेटरी पैड चैक किए।

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य शिक्षा विभाग सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने सोमवार तक जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश भी दिए थे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार की रात दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया।

जांच में प्राचार्य और एक शिक्षिका दोषी

जांच में प्राचार्य और एक शिक्षिका दोषी

मुख्यमंत्री की ओर से कराई गई जांच में पाया गया गया कि शिक्षकाओं ने घोर लापरवाही और संवेदनहीनता का परिचय मामले में दिया है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल की प्रधानाचार्य कुलदीप कौर और शिक्षिका ज्योति को मुख्यमंत्री के निर्देश पर हटा दिया गया है। कौर और ज्योति के खिलाफ आचरण नियमावली के तहत एक आरोप पत्र भी दाखिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+