शराब पीकर पड़ोसियों से झगड़ रहा था बेटा, गुस्साए पिता ने कर दी हत्या

नई दिल्ली। पंजाब के मोहाली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक बाप ने अपने ही बेटे की जान ले ली। जिस किसी को भी इस बात की खबर लगी वह हैरान रह गया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मृत के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस जब तक आरोपी पिता की तालाश करती तब तक उसने खुद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

punjab father in mohali killed his son for fighting with neighbour

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम अमन है और वह 31 साल का था। उसकी हत्या करना वाला उसका पिता रणधीर सिंह कस्टम विभाग में कार्यरत है। दरअसल अमन शराब के नशे में पड़ोसियों से झगड़ा कर रहा था जिससे नाराज पिता ने उसकी हत्या कर दी।

पहले भी रिश्तों को तार तार करने वाले ऐसे मामले आते रहे हैं। गुजरात में ओलपाड के कुड़सद गांव में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। उसने 60 वर्षीय पिता को पत्थर से मारा था। उसके बाद लाश दफना दी। इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब छोटे बेटे द्वारा बड़े भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे को दबोच लिया। तब उसने पिता की हत्या का गुनाह स्वीकार किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए 25 दिनों बाद मृतक के शव को कब्र से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- गुजरात में 70 विधायकों को इनकम टैक्स का नोटिस, कांग्रेस-भाजपा दोनों दल के नेता निपटने में जुटे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+