भगवंत मान पर बोले दिग्विजय सिंह- राजनीति में कॉमेडियनों का समय, कुणाल कामरा कहां हैं?

नई दिल्ली, 11 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की भारी जीत को लेकर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राजनीति में कॉमेडियन खूब चमक रहे हैं। ट्विटर पर पंजाब में आप की जीत की खबर को शेयर करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजनीति में जिस तरह से कॉमेडियन बढ़ रहे हैं। उस हिसाब से कुणाल कामरा को भी राजनीति में उतर जाना चाहिए।

भगवंत मान पर बो

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, कॉमेडियन और व्यंग्यकारों के राजनीति करने का समय आ गया है। पहले वलोडिमिर जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति बने और अब भगवंत मान पंजाब के सीएम बनने जा रहे हैं। ऐसे में आप कहां हैं कुणाल कामरा?

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप का सीएम चेहरा रहे भगवंत मान पार्टी की जीत के बाद अब सीएम बनने जा रहे हैं। भगंवत मान राजनीति में आने से पहले एक्टर और कॉमेडियन रहे हैं। कॉमेडियन के तौर पर ही उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। जिसके बाद वो राजनीति में आए और सांसद बने। अब मान पंजाब के सीएम बनने जा रहे हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी कॉमेडियन के तौर पर ही पहचान बनाई थी और बाद में वो राजनीति में आए और प्रेसीडेंट बन गए।

पंजाब में आप को मिली है बड़ी जीत

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत हासिल की है। पंजाब में कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटें हासिल की है। आप को दूसरा कोई दल मुकाबला नहीं दे सका। बीते चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए सरकार बनाने वाली कांग्रेस को इस चुनाव में मात्र 18 सीटों पर ही जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल को तीन सीटें, भारतीय जनता पार्टी को दो सीटें और बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+