पीएम मोदी से मिले पंजाब के सीएम चन्नी, कृषि कानून वापस लेने की मांग की
नई दिल्ली, अक्टूबर01: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम पद की शपथ लेने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की पीएम से यह पहली मुलाकात है। सीएम चन्नी और पीएम मोदी के बीच बैठक करीब एक घंटे चली। पीएम मोदी से बैठक के बाद सीएम चन्नी ने कहा कि, मैंने किसानों से उन्हें बात शुरू करने की बात की। मैंने कोविड की वजह से बंद हुए भारत-पाकिस्तान कॉरिडोर को तुरंत खोलने के लिए कहा है ताकि श्रद्धालु वहां जाकर अपनी श्रद्धा सुमन भेंट कर सकें।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री के साथ सौजन्य भेंट थी, अच्छे माहौल में बातचीत हुई। मैंने उसके साथ 3 मुद्दे साझा किए हैं। सबसे पहले, पंजाब में आमतौर पर 1 अक्टूबर को खरीद सीजन शुरू होता है, लेकिन इस साल केंद्र ने इसे 10 अक्टूबर को शुरू करने का फैसला किया है। मैंने उनसे अभी खरीद शुरू करने का अनुरोध किया है।
सीएम चन्नी ने आगे कहा कि, मैंने उनसे तीन बिल का झगड़ा खत्म करने के लिए कहा है उन्होंने कहा कि वो भी इसका हल ढूंढना चाहते हैं। मैंने मांग की कि तीन कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। इसके अलावा मैंने उनसे कोविड की वजह से बंद हुए भारत-पाकिस्तान कॉरिडोर को तुरंत खोलने के लिए कहा है ताकि श्रद्धालु वहां जाकर अपनी श्रद्धा सुमन भेंट कर सकें। यह पीएम मोदी और सीएम चन्नी की पहली मुलाकात है।
चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस हाईकमान से भी मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि, उनकी मुलाकात राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ हो सकताी है। इस दौरान सीएम चन्नी नवजोत सिंह सिद्धू से हुई बातचीत का ब्योरा दे सकते हैं। सीएम चन्नी और राहुल गांधी की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक इस मुकालात के बाद पंजाब में नए समीकरण बनने की उम्मीद लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications