पंजाब में सीरियल राम-सिया के लव-कुश पर बवाल, सीएम ने दिए बैन के आदेश

चंडीगढ़। नेशनल चैनल पर आने वाले हिंदी सीरियल 'राम सिया के लव-कुश' के विरोध में पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था। इस दौरान राज्य में छिटपुट झड़पें देखने को मिलीं। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने के चलते मौत हो गई। जिसके बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीरियल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

Amarinder Singh

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संबंधित जिला आयुक्तों द्वारा तत्काल टीवी सीरियल 'राम-सिया के लव-कुश' के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारत सरकार को पत्र लिखा है कि वे डीटीएच चैनल्स को निर्देश देकर इस सीरियल को तुरंत बंद कराएं। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि किसी भी सीरियल प्रोड्यूसर को ऐसे किसी भी विवादित शो या सीरियल को प्रोड्यूस करने से बचना चाहिए।

उन्होंने ये भी कहा कि उनकी सरकार राज्य के हर समुदाय की धार्मिक भावनाओं का आदर करती है और वे ये सुनिश्चित करेंगे कि वे अपने राज्य में इस शो के टेलीकास्ट पर प्रतिबंध लगाएं। इस निर्देश के बाद, जिलाधिकारियों ने एक महीने के लिए सीरियल को सस्‍पेंड कर दिया है। सीएम ने डीजीपी के निर्देश दिए हैं कि, कोई भी गैर-सामाजिक तत्व राज्य की शांति को भंग करने की कोशिश ना करने पाए।

उन्होंने कहा कि सरकार, राज्य की शांति को भंग करने की किसी कोशिश को कामयाब नहीं होने देगी और ना ही किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने दिया जाएगा।बता दें कि, वाल्मीकि एक्शन समिति ने दावा किया है कि इस शो में भगवान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, उनकी गलत छवि पेश की गई है। इसके विरोध में शनिवार को वाल्मीकि समुदाय ने एक दिन के 'पंजाब बंद' का आयोजन किया था। संगठन की मांग है कि देशभर में इस शो को बैन किया जाए और इसके निर्देशक और कलाकारों को जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के लिए सजा दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+