पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों और विधायकों के नाम उद्घाटन पट्टी में लिखने पर लगाया बैन

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का नाम भी ऐसी किसी जगह पर नहीं लिखा जाएगा। उन्होंने कहा, 'इसके पीछे मुख्य उद्देश्य सरकार और लोगों के बीच की दूरी और वीआईपी कल्चर को खत्म करना है।'

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करके मंत्रियों और विधायकों के नाम शिलान्यास और उद्घाटन की पट्टियों पर लिखवाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों और विधायकों के नाम उद्घाटन पट्टी में लिखने पर लगाया बैन

सरकार और जनता के बीच दूरी खत्म करने की कोशिश
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का नाम भी ऐसी किसी जगह पर नहीं लिखा जाएगा। उन्होंने कहा, 'इसके पीछे मुख्य उद्देश्य सरकार और लोगों के बीच की दूरी और वीआईपी कल्चर को खत्म करना है।' READ ALSO: यूपी में जीत के बाद 2019 के लिए ये है बीजेपी का 'प्लान'

हर काम होगा जनता के नाम
सीएम अमरिंदर सिंह के इस आदेश में कहा गया है कि राज्य में होने वाले किसी भी विकास कार्य के शिलान्यास या उद्घाटन में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक या दूसरे अधिकारियों का नाम नहीं लिखा जाएगा। हर काम सिर्फ पंजाब की जनता के नाम पर होगा। READ ALSO: पंजाब के CM अमरिंदर सिंह बोले- EVM से छेड़छाड़ होती तो मैं मुख्यमंत्री नहीं बनता

विवाद में मंत्री का नाम सामने आने के बाद एक्शन
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने यह आदेश उस घटना के बाद दिया है जिसमें राज्य के कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धरमसोत ने कथिर तौर पर एक स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की धमकी दी थी क्योंकि उद्घाटन के समय लगाए गए पत्थर में उनका नाम पहले नंबर पर न होकर तीसरे नंबर पर था। घटना गुरुवार को सामन आई जब स्कूल के नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+