पंसदीदा यूट्यूबर से मिलने पंजाब से 300km साइकिल चला दिल्ली पहुंचा 13 वर्षीय लड़का, उसके बाद जो हुआ...

पंसदीदा यूट्यूबर से मिलने पंजाब से 300km साइकिल चला दिल्ली पहुंचा 13 वर्षीय लड़का, उसके बाद जो हुआ...

पंजाब के पटियाला का रहने वाला 13 वर्षीय लड़का अपने पसंदीदा यूट्यूबर निश्चय मल्हान (यूट्बर नेम- 'ट्रिगर इंसान') से मिलने के लिए कुछ ऐसा किया है, जिससे वो सुर्खियों में आ गया है। पंजाब से लगभग 300 किलोमीटर साइकिल चलाकर 13 वर्षीय लड़का यूट्यूबर निश्चय मल्हान 'ट्रिगर इंसान' से मिलने के लिए दिल्ली आ गया। 13 वर्षीय लड़का अपनी क्लास छोड़कर करीब 300 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर दिल्ली पहुंचा। पुलिस ने अधिकारियों ने अब बच्चे को परिवार को सौंपा है। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

दिल्ली के पीतमपुरा में यूट्बर के पास मिला लड़का

दिल्ली के पीतमपुरा में यूट्बर के पास मिला लड़का

पंजाब के पटियाला का एक 13 वर्षीय लड़का वीरेश यूट्यूबर 'ट्रिगर इंसान' यानी निश्चय मल्हान से मिले की कोशिश में तीन दिनों में 250 से 300 किलोमीटर दूरी साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचा। 13 वर्षीय लड़का शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को पीतमपुरा के एक पार्क में मिला। बता दें कि पीतमपुरा इलाके के अपार्टमेंट में ही निश्चय मल्हान रहता है।

दुबई में थे निश्चय मल्हान

दुबई में थे निश्चय मल्हान

अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन बाद जब 13 वर्षीय लड़का वीरेश यूट्यूबर निश्चय मल्हान के पीतमपुरा अपार्टमेंट में पहुंचा तो वह उनसे मिल नहीं पाया। पुलिस ने बताया निश्चय मल्हान पीतमपुरा अपार्टमेंट में उस वक्त नहीं थे क्योंकि वह अपने परिवार के साथ दुबई गए हुए हैं।

4 अक्टूबर को लापता हुआ था वीरेश

4 अक्टूबर को लापता हुआ था वीरेश

13 वर्षीय लड़का वीरेश 04 अक्टूबर को लापता हुआ था। उसके गायब होने के बाद वीरेश के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसके माता-पिता को वीरेश के गायब होने के बाद लगा कि वह निश्चय मल्हान से मिलने की प्लानिंग कर सकता है। वीरेश निश्चय मल्हान का बहुत बड़ा फैन है।

परिवार और पटियाला पुलिस ने वीरेश का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया और दिल्ली में पुलिस को अलर्ट किया।

पुलिस ने ऐसे की बच्चे की खोज

पुलिस ने ऐसे की बच्चे की खोज

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''मामला पटियाला में दर्ज किया गया था और दिल्ली में मौर्य एन्क्लेव थाना के अधिकारियों को लड़के के बारे में जानकारी मिली और यह भी कि यूट्यूबर पीतमपुरा में रहता है।'' पुलिस ने इलाके के सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के व्हाट्सऐप ग्रुप पर लड़के के बारे में जानकारी शेयर की।

पुलिस ने कहा, ''आखिरकार, हमें एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें वीरेश, मल्हान के घर के पास एक साइकिल पर दिखाई दे रहा था। पुलिस की टीम ने फिर उसको इलाके में खोजना शुरू किया, जिसके बाद वह पीतमपुरा के जिला पार्क में पाया। शुक्रवार शाम 5 बजे उसकी अपने परिवार के साथ मुलाकात हुई।

यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने भी की थी अपील

यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने भी की थी अपील

बता दें कि यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने अपने चैनले पर वीरेश से अपील की थी कि वो जहां कहीं भी हैं, पुलिस या माता-पिता से संपर्क करें। यूट्यूबर निश्चय देश के फेमस यू-ट्यूबर हैं, उनके 'ट्रिगर इंसान' चैनल पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने इसके साथ लोगों से अपील भी की है कि उनके फैन्स ऐसा ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+