पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: कभी खेल के थे स्टार खिलाड़ी, अब चुनाव मैदान में देंगे विरोधियों को टक्कर

पंजाब विधानसभा चुनाव में जो खिलाड़ी भाग्य आजमा रहे हैं उनमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के साथ-साथ हॉकी के स्टार खिलाड़ी रहे परगट सिंह, फ्रीस्टाइल कुश्ती के बड़े खिलाड़ी करतार सिंह का नाम शामिल हैं।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने खेल के मैदान में अपना जौहर दिखाया और अपने प्रदेश का नाम रौशन किया। भारतीय टीम की नीली जर्सी में इन खिलाड़ियों ने न केवल भारतीय टीम का गौरव बढ़ाया बल्कि अपने फैन्स को जश्न मनाने का मौका दिया। कभी वो खेल के पन्ने पर छाए हुए थे आज उन्होंने समाचार पत्र के पहले पन्ने पर जगह बनाई है। आज उनका जिक्र राजनीतिक वजहों से हो रहा है, क्योंकि ये खिलाड़ी इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनके निशाने पर इस बार विरोधी दलों के नेता हैं।

navjot सिद्धू से लेकर परगट तक, चुनावी मुकाबले में उतरे ये खिलाड़ी

पंजाब चुनाव में अलग-अलग दलों से ये पूर्व खिलाड़ी मैदान में

पंजाब विधानसभा चुनाव में जो खिलाड़ी अपना भाग्य आजमा रहे हैं उनमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के साथ-साथ हॉकी के स्टार खिलाड़ी रहे परगट सिंह, फ्रीस्टाइल कुश्ती के बड़े खिलाड़ी करतार सिंह, पूर्व बास्केटबाल कप्तान सज्जन सिंह चीमा नाम शामिल है। इस बार वो खेल के मैदान में नहीं बल्कि सियासी मैदान में नया रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में हैं। पंजाब में 4 फरवरी को मतदान है, जब इनके भाग्य का फैसला जनता करेगी। अगर ये जीतते हैं पंजाब विधानसभा में इस बार अर्जुन अवार्ड विजेता और पूर्व क्रिकेटर शामिल नजर आएंगे।

परगट सिंह की बात करें तो उन्होंने भारतीय हॉकी टीम से जुड़कर करीब 313 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 13 नंबर की लकी जर्सी पहनी थी। क्रिकेटर से कॉमेडियन रहे नवजोत सिद्धू राजनीति में नए नहीं हैं। वो बीजेपी में थे लेकिन अब कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे हैं। नवजोत सिद्धू, अमृतसर पूर्व सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनके खिलाड़ी होने का फायदा मिला और चुनाव मैदान में ये आ गए। जिस तरह से इन्होंने खेल के मैदान विरोधियों को चित किया क्या सियासी सफर में भी विरोधियों को उसी अंदाज में चित कर पाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि जनता उन पर भरोसा करे।

करतार सिंह की बात करें तो उन्होंने दो एशियन खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं भारत के बड़े बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे चीमा राजनीति के मैदान में नए हैं। वो आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। तीन बार के ओलंपियन रहे करतार सिंह तरन-तारन से चुनाव मैदान में हैं, जबकि चीमा सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। सिद्धु तीन बार बीजेपी के सांसद रहे हैं। हालांकि ये उनका पहला विधानसभा चुनाव है, जब वो कांग्रेस की ओर से अमृतसर पूर्व सीट से लड़ रहे हैं। इससे पहले उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को ये टिकट मिली थी। नवजोत कौर 2012 में इस सीट से जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+