एक्टर पुनीत का शनिवार को होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, कर्नाटक में धारा 144 लागू

बेंगलुरु, 29 अक्टूबर; लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 वर्ष की आयु में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एक्टर के निधन के बाद पूरे कर्नाटक में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार ने राज्य में धारा 144 लगा दी है। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस.एम. कृष्णा ने पुनीत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। एक्टर का कल राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Puneeth Rajkumar to be Accorded Full State Honours During Last Rites at Kanteerava Studio

इससे पहले आज पुनीत के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया गया है। बाद में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शाम 6.30 बजे के बाद बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि अभिनेता का अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ किया जाएगा। अभिनेता का अंतिम संस्कार शनिवार को उनकी बड़ी बेटी वंदिता के अमेरिका से लौटने के बाद किया जाएगा।

पुनीत का अंतिम संस्कार डॉ राजकुमार फाउंडेशन की जमीन पर कांतीरवा स्टूडियो में किया जाएगा। पुनीत के बड़े भाई राघवेंद्र राजकुमार ने कहा कि, हमने सार्वजनिक दर्शन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। हम सभी जानते हैं कि हमारे पिता की मृत्यु के समय क्या हुआ था। दिग्गज राजकुमार की मौत के बाद बड़े पैमाने पर हुई हिंसा में सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राघवेंद्र ने कहा कि हम नहीं चाहते कि ऐसा कुछ दोबारा हो।

पुनीत का इलाज करने वाले डॉ रंगनाथ नायक ने बताया कि जिम में दो घंटे की कसरत के बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ था। उन्होंने फैमिली डॉक्टर से सलाह लेकर ईसीजी टेस्ट कराया था। उन्होंने बताया कि जब ईसीजी के परिणामों से पता चला कि उनकी स्थिति गंभीर है, तो उन्हें हमारे अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। अस्पताल ले जाते समय उन्हें बड़े पैमाने पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। जब तक उन्हें अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों ने पुनीत को तीन घंटे तक पुनर्जीवित करने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+