पुणे में नितिन गडकरी को अज्ञात युवक ने जूते से मारा
पुणे। एक बड़ी खबर पुणे से आ रही है, जहां सोमवार रात को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने जा रहे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर एक अज्ञात शख्स ने जूतों से हमला कर दिया है। कहा जा रहा है कि अज्ञात शख्स के मारने से गडकरी को मामूली चोटें भी आयी हैं, हालांकि युवक की इस हरकत के बाद को वहां के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
शख्स की पहचान नहीं हो पायी है लेकिन कहा जा रहा है कि जिस समय उसने गडकरी पर हमला किया उस समय वह नशे में धुत था। इस अप्रत्याशित घटना के बारे में भाजपा की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
'लक्ष्मी को मना मत करना, वोट भाजपा को ही देना', गडकरी ने की विवादित टिप्पणी
मालूम हो कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पुणे के कौथरूड़ में भाजपा उम्मीदवार मेधा कुलकर्णी के पक्ष में प्रचार करने के लिए गये थे, हालांकि इस घटना के बाद भी उन्होंने सभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
उन्होंने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की, ताकि यह पूर्ण बहुमत की सरकार बना सके। गडकरी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर होने वाला चुनाव इस राज्य का भविष्य तय करेगा।













Click it and Unblock the Notifications