VIDEO: नहीं लगाने दिया बीजेपी का झंडा, त्यागी जी के लड़के का वीडियो हुआ वायरल

VIDEO: नहीं लगाने दिया बीजेपी का झंडा, त्यागी जी के लड़के का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद देश गुस्से में है। लोग पाकिस्तान और आतंकवाद से बदले की मांग कर रहे हैं। युवाओं में रोष है। वो सरकार से सख्त कदम की डिमांड कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा सत्ताधारी पार्टी पर फऊट रहा है। इसी गुस्से का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवा बीजेपी कार्यकर्ता को अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाने से रोक रहा है।

Pulwama terror attack Effect: Young Man stop BJP Worker to Hang Party Flag on His House, Tyagi Jis son Video Viral on Social Media

पिछले कुछ दिनों से ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। जिसमें एक लड़का बीजेपी कार्यकर्ता को अपने घर की छत पर बीजेपी का झंडा लगाने नहीं देता और उसे कहता है कि सीमा पर जवान शहीद हो गए और उसे झंडा लगाने की पड़ी है।

वीडियो में जो लड़का दिख रहा है उसे त्यागी जी का लड़का बताया जा रहा है। लोग त्यागी जी के लड़के की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि त्यागी जी का लड़का बीजेपी कार्यकर्ता को रोकते हुए कहता है कि हमारे देश के जवान शहीद हो रहे हैं और बीजेपी को अपना चुनाव प्रचार करने से फुर्सत नहीं।

लोग उस युवक की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग लिख रहे हैं कि त्यागी जी के लड़के ने सही बात कही। कोई लिख रहा है कि त्यागी जी का लड़का राष्ट्रवादियों से राष्ट्र के लिए भीड़ गया।

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट के मुताबिक वीडियो में दिखाई देने वाला लड़का उदय त्यागी है। वीडियो बिजनौर ज़िले के चांदपुर का है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता लोगों के घरों पर जबरदस्ती झंडे लगा रहे थे, लेकिन ये लड़का उन्हें रोक देता है। कुछ ही दिनों में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+