पुलवामा में शहीद जवानों के बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए आगे आईं रवीना टंडन

नई दिल्ली। अभिनेत्री रवीना टंडन ने पुलवामा हमले में शहीज जवानों के बच्चों की मदद करने की बात कही है। बुधवा को रवीना ने कहा कि ऐसे मौके पर हर किसी को आगे आना चाहिए और जो भी वह मदद कर सकते हैं उन्हें करना चाहिए। यह जवानों के परिवार के लिए राहत का काम करेगी। मैंने जवानों की बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी ली है, साथ ही बेटों के लिए भी मदद की जाएगी।

शहीदों के बच्चों को मदद करेगा हमारा फाउंडेशन: रवीना

शहीदों के बच्चों को मदद करेगा हमारा फाउंडेशन: रवीना

रवीना ने कहा, सिर्फ गर्ल चाइल्ड के लिए नहीं, बल्क‍ि शहीदों के बच्चों के लिए। न सिर्फ पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के लिए बल्क‍ि सभी शहीदों के बच्चें के लिए हमारा फाउंडेशन एजुकेशन में मदद करेगा।

रवीना के अलावा अक्षय कुमार, सलमान खान, अमिताभ बच्च, दिलजीत दोसांझ, कैलाश खेर समेत करीब-करीब पूरा बॉलावुड ने ही हमले में जान देने वाले शहीदों के लिए एकजुटता दिखाई है।

खेल जगत के लोग भी मदद के लिए आगे आए

खेल जगत के लोग भी मदद के लिए आगे आए

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर से लोग शहीदों के परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। खेल से जुड़े लोग, शिखर धवन, वीजेंदर सिंह और वीरेंदर सहवाग और मोहम्मद शमी समेत कई खिलाड़ियों ने शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। शमी, धवन और सहवाग ने पैसे के साथ-साथ शहीदों के बच्चों को पढ़ाई में मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है।

डीएम ने उठाया दो शहीदो की बेटियों की पढ़ाई का खर्च

डीएम ने उठाया दो शहीदो की बेटियों की पढ़ाई का खर्च

बिहार के शेखपुरा की डीएम इनायत खान ने पुलवामा हमले में शहीद बिहार के दोनों जवानों, संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर की बेटियों को गोद लेने का फैसला किया है। इनायत खान दोनों शहीदों की एक-एक बेटी की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी परवरिश का आजीवन खर्च उठाएंगीं। डीएम इनायत खान ने शहीद के परिजनों को अपनी दो दिन की सैलरी भी दान देने की घोषणा की। साथ ही शेखपुरा की जिलाधिकारी ने एक बैंक अकाउंट खोलने का निर्देश दिया ताकि इसके जरिए इन परिवारों की मदद के लिए फंड इकट्ठा किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+