पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले में हाथ होने से किया इनकार, कहा- ये गंभीर चिंता का विषय

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार दोपहर हुए बड़े आत्मघाती हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए। पुलवामा में हुए आंतकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया और देखते ही देखते इस हमले में 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। दूसरी तरफ इस आंतकी हमले में अपना हाथ होने से पाकिस्तान ने इनकार किया है।

Pulwama attack: Pakistan rejects charges, denies any link terror attack

पाकिस्तान फॉरेन ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि भारतीय मीडिया और सरकार की तरफ से बिना जांच के पुलवामा आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराने की कोशिश की जा रही है, हम इन आरोपों को खारिज करते हैं। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में हमला एक गंभीर चिंता का विषय है।

पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है, 'हमने दुनिया में कहीं भी ऐसे हमलों की हमेशा निंदा की है। हम भारतीय मीडिया और सरकार के आरोपों खारिज करते हैं जो बिना जांच के पाकिस्तान को पुलवामा हमले से जोड़ना चाहते हैं।' जैश आतंकी मौलाना मसूद अजहर को पनाह देने के लिए भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया था। पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान से आतंकवादियों को सहयोग देना बंद करने और उसकी जमीन से संचालित हो रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की मांग की है।

गुरुवार को दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में नींद उड़ा देने वाले आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए हैं। ये सभी जवान अपनी छुट्टी से ड्यूटी पर वापस लौट रहे थे। जैश-ए-मोहम्‍मद के हमलावर ने जवानों के काफिले को निशाना बनाया और देखते ही देखते यह हमला घाटी में हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में तब्‍दील हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+