पुलवामा हमले पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- दस सिर लाने वाले कहां गए?
पुलवामा हमले पर विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- दस सिर लाने वाले कहां गए?
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के ट्रेनिंग सेंटर पर हुए हमल के बाद आज शीतकालीन सत्र में कांग्रेस, सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गई। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी से जुड़े सवाल उठाए। लोकसभा में सिंधिया ने कहा कि सरकार हर बार गलती दोहरा रहीी है। सीमा पर जवानों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर चुप क्यों है? सिंधिया ने पूछा कि आंतकी हर बार सीमा पार से आ रहे हैं, केंद्र सरकार क्या कर रही है? सिंधिया ने कहा कि जो लोग पहले कहा करते थे कि एक के बदले दस सिर लाएंगे। पाकिस्तान का जवाब देंगे। उस दावे का क्या हुआ? अब लोग चुप क्यों हैं?

वहीं सदन में गृह मामलों के राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि आतंकवादियों को मारे जाने संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 2010-2013 के बीच 471 आतंकवादी मारे गए और 2014 से 580 आतंकवादी मारे गए हैं। यह सरकार की उपलब्धि है।
गौरतलब है कि CRPF ट्रेनिंग सेंटर पर रविवार (31 दिसंबर) को हुए जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन आतंकी हमले में पांच सैनिकों के शहीद हो गए। हमले में चार भारतीय जवान शहीद हुए थे, बाद में एक घायल जवान ने इाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में जैश 2 आतंकवादियों को भी ढेर किया गया है। जिस बिल्डिंग में हमला हुआ था उसे रविवार रात को ही उड़ा दिया गया था।
इससे पहले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा था कि एक बात तो साबित हो गई कि सरकार की नीति, खासकर सर्जिकल स्ट्राइक के जो नाटकीय इनके प्रदर्शन रहे हैं, उसका कोई असर नहीं हो पाया। हमें दूसरे तरीके से सोचना पड़ेगा और मुझे नहीं लगता की सरकार के वश में है कि सेनाओं को सुरक्षित रख सकें।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश के प्रवक्ता हसन शाह ने कहा कि 3 फिदायीनों ने नूर त्राली और तलह रशीद की हत्या का बदला लेने के लिए सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications