पुलवामा आतंकी हमला: भारत ने अपनाया सख्त रुख, पाकिस्तान से वापस लिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा
नई दिल्ली। । पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इस बाबत जानकारी दी है। सितंबर 2016 में जब उरी में आतंकी हमला हुआ था तो उस समय भी केंद्र सरकार ने इस पर विचार किया था लेकिन उस समय सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया था।

जेटली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय उन तमाम कदमों को उठाने से पीछे नहीं हटेगा जो पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अलग-थलग कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में नींद उड़ा देने वाले आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए हैं। ये सभी जवान अपनी छुट्टी से ड्यूटी पर वापस लौट रहे थे। जैश-ए-मोहम्मद के हमलावर ने जवानों के काफिले को निशाना बनाया और देखते ही देखते यह हमला घाटी में हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में तब्दील हो गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications