पुलवामा अटैक: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को एडवाइजरी जारी की

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ऐसा कंटेंट ना दिखाया जाए जो कानून व्यवस्था के लिए मुश्किल पैदा करे, एंटी नेशनल भावनाओं को बढ़ावा दे या देश की अखंडता के लिए खतरा हो।

PulwamaAttack IB Ministry issues advisory for television channels

पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा फिदायीन हमला हुआ है। हमले में 40 से ज्यादा जवानों की जान अब तक जा चुकी है, कई जवानों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। कई दर्जन जवान घायल बताए जा रहे हैं। जिस काफिले पर हमला हुआ, उसमें 2500 जवान शामिल थे। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले की निंदा की है। अन्य दलों के नेताओं ने भी हमले को कायराना करार देते हुए इसकी निंदा की है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, मेरे पास इस हमले की निंदा करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। वहीं उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, घायलों के साथ मेरी संवेदना है, कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आतंकियों की हताशा करार दिया है। जम्मू कश्मीर राजभवन के पीआरओ ने हमले पर बयान जारी कर कहा है कि आतंक के लिए जिम्मेदार लोग जम्मू-कश्मीर में अपनी मौजूदगी दिखाना चाहते हैं और वे हताश हैं वे ऐसे हमलों से अपनी मौजूदगी साबित करना चाहते है। हमले से साफ है कि आतंकियों को सरहद पार से मदद मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+