Ex-IAS Trainee Puja Khedkar Row:पूजा खेडकर को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

Ex-IAS Trainee Puja Khedkar Row: पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, आज अदालत ने खेडकर की गिरफ्तारी पर 14 फरवरी तक के लिए रोक लगाई है।

न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने अग्रिम जमानत की मांग करने वाली खेडकर की याचिका पर दिल्ली सरकार और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नोटिस जारी किया।

Ex-IAS Trainee Puja Khedkar Row

आपको बता दें कि पूर्व प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा में ओबीसी और दिव्यांगता कोटे के तहत धोखाधड़ी से आरक्षण का लाभ लेने का आरोप है।

पूजा खेडकर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा, "उच्च न्यायालय के आदेश में उनके खिलाफ गंभीर निष्कर्ष हैं। यदि यह मामला सुनवाई के लिए जाता है, तो उच्च न्यायालय के आदेश में उल्लिखित निष्कर्षों के कारण दोषसिद्धि की अच्छी संभावना है।"

केंद्र ने उनके आचरण और चयन प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति भी गठित की है। हालांकि, पूर्व प्रशिक्षु अधिकारी ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+