LPG New Rules 2026: 90 दिन की डेडलाइन आज खत्म! e KYC नहीं कराया तो कनेक्शन ब्लॉक? क्या है नियम?

LPG New Rules 2026: देशभर में रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर है, केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और आपूर्ति की 90 दिनों की समय सीमा 22 जून को समाप्त हो रही है। यदि आपने सरकार के ताजा दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया है, तो इस तिथि के बाद आपके एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और होम डिलीवरी रोकी जा सकती है।

LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC प्रक्रिया को लागू किया गया है। कई क्षेत्रों में ऐसे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी गई है जिन्होंने लंबे समय से रिफिल नहीं कराया है और e-KYC पूरा नहीं किया है।

LPG New Rules 2026

विशेष रूप से जिन उपभोक्ताओं की पिछली रिफिलिंग काफी समय पहले हुई है, उन्हें e-KYC कराने के बाद ही नया सिलेंडर मिलने की व्यवस्था की जा रही है।

'जहां पीएनजी वहां नो एलपीजी', डेडलाइन आज हो रही समाप्त

नए नियमों के मुताबिक, यदि किसी रिहायशी इलाके में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार हो चुका है, तो वहां रहने वाले लोगों को एलपीजी का उपयोग बंद करना होगा, सरकार ने कनेक्शन सरेंडर करने के लिए 90 दिनों का टाइम दिया था जो कि आज खत्म हो रहा है, अगर उपभोक्ताओं ने कनेक्शन अभी सरेंडर नहीं किया है तो आज कर सकते हैं वरना कल से उनकी गैस आपूर्ति पर बाधा आ सकती है।

एक परिवार में केवल एक ही गैस कनेक्शन वैध

इसके अलावा, एक ही परिवार में दो या उससे अधिक एलपीजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता भी सरकार की रडार पर हैं। नियम के अनुसार, एक परिवार में केवल एक ही गैस कनेक्शन वैध माना जाएगा। यदि किसी के पास अतिरिक्त कनेक्शन हैं, तो उन्हें तुरंत सरेंडर करना होगा। ऐसा न करने की स्थिति में गैस एजेंसियों द्वारा दोनों ही कनेक्शनों की आपूर्ति को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकती हैं।

LPG e-KYC क्या है?

LPG e-KYC (Electronic Know Your Customer) एक डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया है, जिसके जरिए गैस कंपनियां यह सुनिश्चित करती हैं कि गैस कनेक्शन सही व्यक्ति के नाम पर है और उसका आधार, मोबाइल नंबर तथा अन्य जरूरी जानकारी अपडेट है। सरकार और तेल विपणन कंपनियां (IOC, BPCL, HPCL) फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों पर रोक लगाने तथा सब्सिडी को सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए e-KYC को अनिवार्य बना रही हैं। यदि किसी उपभोक्ता ने लंबे समय से सिलेंडर नहीं भरवाया है या उसके दस्तावेज अपडेट नहीं हैं, तो उसे e-KYC कराने के लिए कहा जा सकता है।

कैसे कराएं e-KYC?

e-KYC कराने के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ जा सकते हैं। एजेंसी में बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) या OTP के माध्यम से पहचान सत्यापित की जाती है। कई कंपनियां अपने मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए भी e-KYC की सुविधा दे रही हैं, जहां उपभोक्ता आधार नंबर दर्ज कर OTP सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। e-KYC सफल होने पर कनेक्शन की जानकारी अपडेट हो जाती है और भविष्य में सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी तथा सब्सिडी प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होती।

घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं

अगर रेट की बात करें तो फिलहाल फिलहाल घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फिलहाल आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 22 जून को दिल्ली में अब कुकिंग सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3113.50 रुपये है जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 344 रुपए का है।

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹942
  • कोलकाता ₹968
  • मुंबई ₹941.5
  • चेन्नई ₹957.5
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹939.50
  • बैंगलोर ₹944.50
  • भुवनेश्वर ₹967.00
  • चंडीगढ़ ₹951.50
  • हैदराबाद ₹994.00
  • जयपुर ₹945.50
  • लखनऊ ₹979.50
  • पटना ₹1040

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • दिल्ली 3,113.50
  • मुंबई 3,067.50
  • कोलकाता 3,255.50
  • चेन्नई 3,283.00
  • लखनऊ 3,198.00
  • हैदराबाद 3,367.00
  • लखनऊ 3,236.00
  • पटना 3,400.00
  • जयपुर 3,141.00
  • गुड़गांव 3,130.00
यह पढ़ें:LPG Update: 'एलपीजी का बैकलॉग घटकर हुआ 3.1 दिन', क्या दाम भी हुए कम? आपके शहर में कितने में बिक रहा सिलेंडर?
यह पढ़ें:LPG Update: 'एलपीजी का बैकलॉग घटकर हुआ 3.1 दिन', क्या दाम भी हुए कम? आपके शहर में कितने में बिक रहा सिलेंडर?
यह पढ़ें:LPG Crisis: खत्म होने वाली है गैस सिलेंडर की किल्लत! 62,000 टन गैस लेकर गुजरात पहुंचा 'Disha'
यह पढ़ें:LPG Crisis: खत्म होने वाली है गैस सिलेंडर की किल्लत! 62,000 टन गैस लेकर गुजरात पहुंचा 'Disha'
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और होम डिलीवरी की समय-सीमा कब समाप्त हो रही है?
केंद्र सरकार के नए नियमों के तहत एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति के लिए बड़ी समय-सीमा 22 जून को समाप्त हो रही है।
22 जून के बाद अगर नियमों का पालन नहीं किया जाए तो क्या हो सकता है?
यदि आप सरकार के ताजा दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो इस तिथि के बाद एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और होम डिलीवरी रोकी जा सकती है।
किन क्षेत्रों में सरकार पाइपलाइन प्राकृतिक गैस (पीएनजी) नेटवर्क का अधिक सख्ती से उपयोग कर रही है?
सरकार उन विशेष क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क के इस्तेमाल को सख्ती से लागू कर रही है जहां यह सुविधा उपलब्ध है। नियमों का उल्लंघन करने वाले गैस कनेक्शनों को बंद करने की तैयारी है।
गैस कनेक्शन चालू रखने के लिए किन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होती है?
मकान मालिक या किराएदार दोनों को अपने गैस वितरक के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वर्तमान निवास प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जमा कराने होंगे। प्रवासी और नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलता पता रिकॉर्ड अपडेट रखने हेतु औपचारिक स्व-घोषणा पत्र भी आवश्यक बताया गया है।
डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (OTP) के लिए मोबाइल नंबर अपडेट क्यों जरूरी है?
सिलेंडर पहुंचने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आता है और उसे डिलीवरी बॉय को बताना अनिवार्य है। इसलिए मोबाइल नंबर एजेंसी के रिकॉर्ड में सही और अपडेटेड रखना जरूरी है, अन्यथा OTP और डिलीवरी प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+