Puducherry Exit Poll: पांच सर्वे के बाद तस्वीर एकदम साफ, पुडुचेरी में BJP गठबंधन की ही बनेगी सरकार
पुडुचेरी, अप्रैल 29। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब हर किसी को नतीजों का इंतजार है, जो 2 मई को घोषित किए जाएंगे, लेकिन नतीजों से पहले हर किसी को एग्जिट पोल का इंतजार था। वैसे तो नतीजों के हिसाब से पश्चिम बंगाल राज्य सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन अन्य राज्यों को लेकर भी राजनीतिक दल बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, पुडुचेरी में UPA की वापसी बहुत मुश्किल नजर आ रही है।
पुडुचेरी का Live Exit poll
- Republic CNX के सर्वे के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। 30 विधानसभा सीटों में से एनडीए को 16-20 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि यूपीए को 11-13 सीटें मिल रही हैं। वहीं अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है।

- एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के अनुसार भी तस्वीर कुछ ऐसी ही है। इस सर्वे के तहत भी पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की ही सरकार बनती दिख रही है। आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन 19 में से 23 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 6-10 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं।

- TV9 भारतवर्ष - POLSTRAT के सर्वे में भी पुडुचेरी के अंदर तस्वीर बदलती नहीं दिख रही है। इस सर्वे के मुताबिक, एनडीए को यहां 17 से 19 सीटें मिल सकती हैं। वहीं उसका वोट प्रतिशत 51.80 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं यूपीए को 38.30 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ 11 से 13 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।

- इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की ही सरकार बन रही है। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को यहां 52 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ 20 से 24 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 0 से 1 सीट जाती दिख रही है।

- टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक भी पुडुचेरी में सिर्फ और सिर्फ बीजेपी गठबंधन की ही सरकार बनती दिख रही है। एनडीए को इस सर्वे में 47.1 प्रतिशत का वोट शेयर मिल रहा है, जो 2016 में 30.5 था। वहीं सीटों की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को 30 में से 21 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन की बात करें तो उन्हें 8 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में एक सीट जाने का अनुमान है।

पुडुचेरी में 2016 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनी थी। इसमें कांग्रेस को अकेले ही 15 सीटें मिली थी, उस वक्त डीएमके के समर्थन से यूपीए की सरकार बनी थी, लेकिन 2021 के चुनाव से कुछ ही दिन पहले यहां कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications