Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Puducherry: आखिर क्यों सरकार कर रही उपराज्यपाल किरण बेदी को हटाने की मांग?

Puducherry Hindi News: पुडुचेरी में सरकार और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच 'जंग' छिड़ी हुई है। जिस वजह से पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी (Chief Minister V Narayanasamy) राजभवन के बाहर धरना दे रहे हैं। उनके साथ मंत्री और विधायक भी धरने पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को उपराज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से उन्हें वापस बुलाने की मांग की। हालांकि इस प्रदर्शन से कांग्रेस की सहयोगी डीएमके ने दूरी बनाकर रखी है।

Recommended Video

    Puducherry: धरने पर CM V Narayansami, LG Kiran Bedi को वापस बुलाने की मांग | वनइंडिया हिंदी
    Narayanasamy

    राजभवन के बाहर बैठे मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा कि उपराज्यपाल किरण बेदी (Lieutenant Governor Kiran Bedi) जनता द्वारा चुनी गई सरकार को काम नहीं करने दे रही हैं। वो रोजाना के कामों में भी रोड़ा अटकाती हैं। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को हटाने की मांग कोई नई मांग नहीं है, हम दिसंबर 2019 से ही केंद्र सरकार से किरण बेदी को वापस बुलाने को कह रहे हैं, लेकिन केंद्र ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया।

    नारायणसामी के मुताबिक किरण बेदी की सरकारी कामों में दखलअंदाजी अब चरम पर है। वो कैबिनेट के फैसले को तो पलटती ही हैं, साथ ही मंत्रियों की फाइलों को नजरअंदाज कर लौटा रही हैं। ये उपराज्यपाल का काम नहीं है और ना ही उनके पास ऐसे कोई अधिकार हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पोंगल पर सरकार ने जनता को 1000 रुपये का तोहफा देने की योजना बनाई थी, जिसे उपराज्यपाल ने 200 का कर दिया था। सीएम ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल किरण बेदी पीएम मोदी के साथ मिलकर पुडुचेरी का तमिलनाडु में विलय करना चाहती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+